ट्रंप को बड़ा झटका, अब कंपनियों को वापस मिलेगा ‘टैक्स’ का पैसा, अमेरिकी कोर्ट का बड़ा फैसला

US Trade Court Orders Trump Tariff Refund : जिन भी कंपनियों ने इस कानून के तहत शुल्क चुकाया है, उन्हें सरकार को वह पैसा लौटाना होगा. यह फैसला उन हजारों कंपनियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है जिन्होंने पिछले साल करोड़ों डॉलर टैक्स के रूप में चुकाए थे.

US Trade Court Orders Trump Tariff Refund : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए भारी-भरकम आयात शुल्क (Import Duty) को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई में अब एक नया मोड़ आ गया है. न्यूयॉर्क की एक संघीय अदालत ने आदेश दिया है कि जिन कंपनियों ने ‘ट्रंप टैरिफ’ के नाम पर सरकार को टैक्स दिया था, वे अब अपना पैसा वापस यानी रिफंड (Refund) पाने की हकदार हैं. इस फैसले को ट्रंप प्रशासन के लिए एक बड़ी कानूनी हार के रूप में देखा जा रहा है.

क्या है पूरा मामला ?

पिछले साल राष्ट्रपति रहते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ‘अंतरराष्ट्रीय आपातकाल आर्थिक शक्ति कानून’ (IEEPA) का इस्तेमाल करते हुए कई आयातित चीजों पर भारी टैक्स लगा दिया था. उनका तर्क था कि देश में आर्थिक आपातकाल जैसी स्थिति है और अमेरिकी उद्योगों को बचाने के लिए यह जरूरी है.

सुप्रीम कोर्ट ने क्यों रद्द किया था टैक्स ?

बीती 20 फरवरी को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने इन करों को ‘असंवैधानिक’ करार देते हुए रद्द कर दिया था. कोर्ट ने साफ कहा कि राष्ट्रपति अपनी मर्जी से अकेले टैक्स नहीं थोप सकते. अमेरिका में टैक्स लगाने या बदलने की असली शक्ति ‘कांग्रेस’ (वहां की संसद) के पास है, न कि राष्ट्रपति के पास.

अब कंपनियों को क्या फायदा होगा ?

सुप्रीम कोर्ट ने टैक्स रद्द कर दिया था, लेकिन यह साफ नहीं था कि जो पैसा कंपनियां पहले ही सरकार को दे चुकी हैं, उसका क्या होगा. बुधवार को न्यायाधीश रिचर्ड ईटन ने इस पर स्थिति साफ कर दी. उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड में मौजूद सभी आयातक (Importing Companies) सुप्रीम कोर्ट के फैसले का लाभ उठा सकेंगे.

जिन भी कंपनियों ने इस कानून के तहत शुल्क चुकाया है, उन्हें सरकार को वह पैसा लौटाना होगा. यह फैसला उन हजारों कंपनियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है जिन्होंने पिछले साल करोड़ों डॉलर टैक्स के रूप में चुकाए थे. अब रिफंड की प्रक्रिया शुरू होगी, जिससे अमेरिकी बाजार में नकदी बढ़ेगी.

Also Read: 8th Pay Commission: अगर सरकार ने मानी ये मांग, तो 8वें वेतन आयोग में सीधे डबल हो सकती है बेसिक सैलरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >