Train Ticket New Rules: IRCTC ने बदले ट्रेन टिकट के नियम, अब OTP के बिना सफर नहीं

Train Ticket New Rules: पहले लोग शादी-ब्याह या गर्मी की छुट्टियों के लिए 4 महीने पहले टिकट कटवा लेते थे. अब ऐसा नहीं चलेगा. रेलवे ने बुकिंग विंडो घटाकर 90 दिन कर दी है. यानी अब 3 महीने पहले ही टिकट मिलेगा. हां, स्पेशल ट्रेनों पर ये लिमिट नहीं है. पहले टिकट कैंसिल करते थे, फिर 5-7 दिन तक रिफंड का SMS ताकते रहते थे.

Train Ticket New Rules: अब IRCTC से टिकट बुक करना मतलब सीधा-साधा काम नहीं रहा. 1 मई 2025 से नया नियम आ गया है – टिकट बुक करने से पहले मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे वेरिफाई करना पड़ेगा. चाहे आप पुराने यूज़र हों या नए, सबको ये करना होगा. अब कोई बहाना नहीं चलेगा कि ‘भाई ने बुक कर दिया था’. टिकट अब उसी के नाम से बुक होगा, जो वेरिफिकेशन करेगा.

120 दिन पहले टिकट बुकिंग? अब भूल जाइए

पहले लोग शादी-ब्याह या गर्मी की छुट्टियों के लिए 4 महीने पहले टिकट कटवा लेते थे. अब ऐसा नहीं चलेगा. रेलवे ने बुकिंग विंडो घटाकर 90 दिन कर दी है. यानी अब 3 महीने पहले ही टिकट मिलेगा. हां, स्पेशल ट्रेनों पर ये लिमिट नहीं है. पहले टिकट कैंसिल करते थे, फिर 5-7 दिन तक रिफंड का SMS ताकते रहते थे. अब नहीं. अब टिकट कैंसिल करने पर 2 दिन के अंदर पैसा लौटेगा. शर्त सिर्फ ये है कि टिकट आपके बैंक अकाउंट से जुड़ा हो. फिर चाहे टिकट ऑनलाइन बुक किया हो या स्टेशन से.

टिकट की वैधता – ई-टिकट चलेगा मोबाइल पर

ई-टिकट है तो आराम से मोबाइल में दिखाइए, प्रिंट निकालने की झंझट नहीं. लेकिन ध्यान रखिए – टिकट सिर्फ उसी तारीख और ट्रेन के लिए वैध है, जो उस पर लिखी हो. ट्रेन मिस की तो टिकट बेकार.

टिकट कैंसिल के चार्ज – क्लास के हिसाब से कटेगा पैसा

अब सुनिए सबसे जरूरी बात – टिकट कैंसिल करने पर कितना पैसा कटेगा?

  • AC First Class/Executive – ₹240
  • AC 2 Tier/First Class – ₹200
  • AC 3 Tier/Chair Car/AC 3 Economy – ₹180
  • Sleeper Class – ₹120
  • Second Class – ₹60

अगर आपने टिकट 48 से 12 घंटे पहले कैंसिल किया तो कुल किराए का 25% कटेगा, लेकिन ऊपर बताई गई मिनिमम राशि से कम नहीं.

अब वेटिंग टिकट वालों की ट्रेन में घुसने की कोशिश भी बेकार है. 1 मई से नया रूल लागू – AC और स्लीपर कोच में वेटिंग टिकट वाले नहीं चढ़ सकेंगे. पकड़े गए तो भारी जुर्माना और उतरना तय.

Tatkal टिकट कैंसिल करने पर नहीं मिलेगा रिफंड

तत्काल टिकट का खेल भी बदल गया है. अब कन्फर्म Tatkal टिकट कैंसिल किया तो एक रुपया भी वापस नहीं मिलेगा. हां, अगर टिकट वेटिंग में था या मजबूरी में कैंसिल करना पड़ा तो पुराने नियमों के हिसाब से कुछ पैसा मिल सकता है.

Also Read: सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI का मुनाफा घटा, NIM में गिरावट बनी चिंता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >