बैंक ऑफ बड़ौदा ने मार्च की इएमआइ लौटाने का दिया विकल्प

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा है कि वह खुदरा कर्ज ग्राहकों को उनकी मार्च महीने में कटी किस्त वापस करने की पेशकश कर रहा है.

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा है कि वह खुदरा कर्ज ग्राहकों को उनकी मार्च महीने में कटी किस्त वापस करने की पेशकश कर रहा है. ऐसा इसलिए ताकि ग्राहक कोरोना वायरस महामारी के कारण उत्पन्न संकट की स्थिति में अपनी नकदी जरूरतों को पूरा कर सके. बैंक ने यह विकल्प केवल होम और व्हीकल लोन लेने वाले ग्राहकों को दिया है. बैंक के प्रबंध निदेशक और सीइओ संजीव चड्ढा का कहना है कि कुछ मामलों में किस्त आरबीआइ की घोषणा से पहले ही काटी जा चुकी थी. जबकि इसके लागू होने की अवधि एक मार्च 2020 से है. उन मामलों में हम अपने कर्जदारों (मकान और वाहन कर्ज लेने वाले) को यह विकल्प दे रहे हैं. वे हमसे इस बारे में अनुरोध कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >