Tata Motors में फ‍िर ब्‍लॉक क्‍लोजर, 18 और 19 मार्च को नहीं होगा काम

Tata Motors Block Closure: जमशेदपुर : टाटा मोटर्स प्रबंधन ने जमशेदपुर प्लांट में 18 और 19 मार्च (2 दिन) को ब्लॉक क्लोजर लिया है. मंदी की मार झेल रही टाटा मोटर्स मार्च माह में दूसरी बार दो दिन का ब्‍लॉक क्‍लोजर लेने जा रही है.

Tata Motors Block Closure: जमशेदपुर : टाटा मोटर्स प्रबंधन ने जमशेदपुर प्लांट में 18 और 19 मार्च (2 दिन) को ब्लॉक क्लोजर लिया है. मंदी की मार झेल रही टाटा मोटर्स मार्च माह में दूसरी बार दो दिन का ब्‍लॉक क्‍लोजर लेने जा रही है.

18 और 19 ब्लॉक क्लोजर

जमशेदपुर प्लांट में 18 और 19 मार्च को 2 दिन का ब्लॉक क्लोजर लिया गया है. 2 दिन कंपनी में कामकाज नहीं होगा. मंगलवार को ब्लॉक क्लोजर लेने का आदेश प्लांट हेड विशाल बादशाह के आदेश से जारी किया गया है.

मार्च माह में दूसरी बार ब्लॉक क्लोजर

मार्च माह में टाटा मोटर्स प्रबंधन ने दूसरी बार 2 दिन का ब्लॉक क्लोजर लिया है. इससे पूर्व जमशेदपुर प्‍लांट में 12 और 13 मार्च को 2 दिन का ब्लॉक क्लोजर लिया गया था. सर्कुलर में टाटा मोटर्स प्रबंधन व यूनियन के बीच 17 जून 1988 को हुए समझौते को आधार बताते हुए ब्लॉक-क्लोजर किया जा रहा है. सर्कुलर के तहत कर्मचारियों को आधे समय का वेतन मिलेगा. जबकि आधे समय के लिए उन्हें प्रिविलेज लीव के लिए आवेदन करना होगा. इस दौरान किसी तरह की छुट्टी कर्मचारी को नहीं मिलेगी. जिन कर्मचारियों को ब्लॉक-क्लोजर के दौरान बुलाया जाएगा उन्हें अलग से नोटिस दिया जाएगा. ब्लॉक क्लोजर का सबसे ज्यादा प्रभाव कंपनी के अस्थायी कर्मचारी और ठेका मजदूरों पर पड़ेगा. इन्हें भी फिर से दो दिन काम से बैठना होगा, लेकिन उन्हें किसी तरह की कोई राशि नहीं मिलेगी. उत्पादन कम होने के कारण फिलहाल सभी अस्थायी कर्मियों को ड्यूटी नहीं मिल पा रही है. कंपनी में पांच हजार से अधिक बाइ सिक्स हैं. जिन्हें कार्य के अनुसार ड्यूटी पर बुलाया जाता है.

अप्रैल से होगा बीएस 6 वाहनों का निर्माण

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत एक अप्रैल 2020 से देश भर में बीएस 4 उत्सर्जन मानक वाले वाहनों की न तो बिक्री होगी और न ही पंजीकरण होगा. एक अप्रैल 2020 से सिर्फ बीएस 6 उत्सर्जन मानक वाले वाहनों की ही बिक्री होगी. इसको देखते हुए वित्तीय वर्ष के अंतिम माह में केवल आॅर्डर के बचे वाहनों का ही निर्माण हो रहा है. बाजार में बीएस 4 वाहनों की डिमांड घट गयी है. फिलहाल टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में बीएस 6 वाहन बनाने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. टाटा मोटर्स में बीएस 6 इंजन का ट्रायल पिछले माह से शुरू हो गया है. टाटा मोटर्स, जमशेदपुर प्लांट की मासिक उत्पादन क्षमता लगभग 12 हजार है. कर्मचारियों को उम्मीद है कि अप्रैल से बीएस 6 इंजन वाली वाहनों के बाजार में आने से उसकी मांग बढ़ेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >