Stock Market: शुरुआती गिरावट से उबरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 694 अंकों की तेजी के साथ बंद

Stock Market: बैंकिंग, स्टील और पेट्रोलियम तथा गैस शेयरों में मजबूत खरीदारी के चलते स्थानीय शेयर बाजार मंगलवार को शुरुआती गिरावट से उबरते हुए बढ़त पर बंद हुआ.

Stock Market: बैंकिंग, स्टील और पेट्रोलियम तथा गैस शेयरों में मजबूत खरीदारी के चलते स्थानीय शेयर बाजार मंगलवार को शुरुआती गिरावट से उबरते हुए बढ़त पर बंद हुआ. बीएसई सेंसेक्स 694 अंक (0.88 प्रतिशत) की उछाल के साथ 79,476.63 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 740.89 अंक (0.94 प्रतिशत) तक बढ़कर 79,523.13 अंक तक पहुंच गया था.नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 217.95 अंक (0.91 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 24,213.30 अंक पर बंद हुआ.

शेयर बाजार कमजोरी के साथ खुला और शुरुआती सत्र में नकारात्मक रुझान में सीमित दायरे में रहा. इस दौरान सेंसेक्स 78,296.70 अंक और निफ्टी 23,842.75 अंक तक नीचे चला गया. लेकिन दोपहर के सत्र में खरीदारी के कारण सूचकांकों ने नुकसान से उबरते हुए बढ़त दर्ज की.

Also Read: RBI: अगर अब भी आपके पास हैं 2000 रुपये के नोट, तो जान लें RBI का नया अपडेट

सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में जेएसडब्ल्यू स्टील ने लगभग 5 प्रतिशत और टाटा स्टील ने करीब 4 प्रतिशत की बढ़त दिखाई. अन्य प्रमुख बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट शामिल रहे. वहीं, अदाणी पोर्ट्स, आईटीसी, भारती एयरटेल और एशियन पेंट्स में गिरावट देखने को मिली.

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्केई, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा. यूरोप के अधिकांश बाजार दोपहर में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि सोमवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए.

इस बीच, ब्रेंट क्रूड में 0.60 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई, जिससे यह 75.53 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. बाजार आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 4,329.79 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

Also Read: Virat Kohli Net Worth: अरबों की संपत्ति और करोड़ों का घर, जानिए किंग कोहली की कमाई के राज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >