अगले 8 दिनों में 4 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Stock Market Holiday: शेयर बाजार में इस हफ्ते छुट्टियों की भरमार है. जानें 23 से 31 मार्च के बीच कब-कब बंद रहेंगे NSE और BSE और निवेश के लिए एक्सपर्ट्स की क्या है खास सलाह.

Stock Market Holiday: अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं, तो आपको बता दें कि ये हफ्ता छुट्टियों से भरा होने वाला है. मार्च का महीना खत्म होने को है और वित्तीय वर्ष (FY 2025-26) के आखिरी दिनों में भारतीय शेयर बाजार अगले 8 दिनों में से कुल 4 दिन बंद रहने वाला है. 

बाजार में कब-कब रहेगी छुट्टी?

आने वाले हफ्ते में  26 मार्च (गुरुवार) को राम नवमी के अवसर पर शेयर बाजार पूरी तरह बंद रहेगा. इसके बाद 28 और 29 मार्च को शनिवार और रविवार की नियमित छुट्टी होगी. महीने की आखिरी छुट्टी 31 मार्च (मंगलवार) को महावीर जयंती के मौके पर रहेगा. इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई काम नहीं होगा. हालांकि, MCX पर शाम के सेशन में ट्रेडिंग चालू रहेगी. 

यहां देखें शेयर बाजार की छुट्टियों की लिस्ट:

तारीख (Date)दिन (Day)छुट्टी का कारण (Reason)
26 मार्चगुरुवारराम नवमी
28 मार्चशनिवारसाप्ताहिक अवकाश (Weekend)
29 मार्चरविवारसाप्ताहिक अवकाश (Weekend)
31 मार्चमंगलवारमहावीर जयंती

कैसी रही पिछले हफ्ते की चाल?

गुडरिटर्न्स के रिपोर्ट के मुताबिक, बीता हफ्ता निवेशकों के लिए थोड़ा सुस्त रहा है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर बंद हुए. सेंसेक्स फिलहाल 74,532.96 पर है, जिसमें 0.08% की मामूली गिरावट देखी गई. वहीं निफ्टी 23,114.50 के स्तर पर बंद हुआ, जो करीब 0.19% नीचे गिरा है. जानकारों का मानना है कि बाजार में अभी सावधानी का माहौल है और निवेशक बड़े दांव लगाने से बच रहे हैं. 

अब आगे क्या होगा बाजार का हाल?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आने वाले दिनों में बाजार काफी उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है. निफ्टी के लिए 22,800 एक मजबूत सपोर्ट है, अगर यह टूटा तो बाजार और नीचे जा सकता है. वहीं ऊपर की तरफ 23,400 से 23,600 के स्तर पर रुकावट देखने को मिल सकती है. ग्लोबल मार्केट की बात करें तो मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों पर सबकी नजर रहेगी, क्योंकि इन्हीं कारणों से तय होगा कि बाजार किस दिशा में जाएगा. 

निवेशकों को क्या करना चाहिए?

चूंकि यह फाइनेंशियल ईयर का आखिरी हफ्ता है और छुट्टियां भी ज्यादा हैं, इसलिए बाजार में वेट एंड वॉच की स्थिति बनी हुई है. मिडकैप शेयर्स फिलहाल स्मॉलकैप के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में निवेशकों को सलाह है कि वे हड़बड़ी में कोई फैसला न लें और केवल चुनिंदा स्टॉक्स पर ही ध्यान दें.

ये भी पढ़ें: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, क्या खरीदारी का यही है सही मौका? 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya shahdeo

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >