Spirit Airlines Shut Down : अपनी सस्ती टिकटों और चटक पीले रंग के विमानों के लिए मशहूर स्पिरिट एयरलाइंस ने अचानक अपनी सभी उड़ानें रोकने और ऑपरेशंस बंद करने का ऐलान कर दिया है. एयरलाइन ने अपने ग्राहकों को सूचित किया है कि सभी सेवाएं तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी गई हैं.
क्यों डूबी स्पिरिट एयरलाइंस ?
- सरकारी राहत न मिलना: एयरलाइन को बचाने के लिए आखिरी समय तक सरकार से रेस्क्यू पैकेज की उम्मीद थी, लेकिन बातचीत विफल होने के बाद कंपनी के पास बंद होने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा.
- कोविड-19 की मार: महामारी के दौरान लगे झटके से एयरलाइन कभी पूरी तरह उबर नहीं पाई.
- ईंधन की बढ़ती लागत: हालिया ग्लोबल टेंशन (जैसे ईरान-अमेरिका संकट) के कारण जेट फ्यूल (ATF) की कीमतों में आए भारी उछाल ने कंपनी की वित्तीय स्थिति को पूरी तरह बिगाड़ दिया.
बाजार और यात्रियों पर क्या होगा असर ?
- 17,000 कर्मचारियों पर संकट: इस शटडाउन से करीब 17,000 कर्मचारियों की नौकरी पर सीधा असर पड़ा है.
- महंगा होगा हवाई सफर: स्पिरिट एयरलाइंस जैसी ‘अल्ट्रा लो-कॉस्ट’ एयरलाइन के हटने से बाजार में प्रतिस्पर्धा (Competition) कम होगी. एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसके बाद दूसरी एयरलाइंस किराए बढ़ा सकती हैं.
- किफायती विकल्पों की कमी: छुट्टी मनाने वाले और कम बजट में सफर करने वाले (Leisure Travelers) लोगों के लिए अब विकल्प सीमित हो जाएंगे.
ग्लोबल एविएशन सेक्टर के लिए खतरे की घंटी?
एअर इंडिया द्वारा अपने विंटर शेड्यूल में 10% की कटौती और अब स्पिरिट एयरलाइंस का बंद होना, दोनों ही संकेत देते हैं कि बढ़ती तेल की कीमतें और स्पेयर पार्ट्स की कमी वैश्विक विमानन क्षेत्र के लिए एक बड़ा संकट बन गई है.
Also Read : भारतीय ETF बाजार में ‘उछाल’: ₹1.81 लाख करोड़ के निवेश के साथ टूटा रिकॉर्ड; सोना-चांदी बने पहली पसंद
