Share Market : निफ्टी-सेंसेक्स हल्की बढ़त के साथ खुले, JSW स्टील और टाटा मोटर्स टॉप गेनर

Share Market : भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को हल्की बढ़त के साथ खुले. निफ्टी 24,694 और सेंसेक्स 81,354 के स्तर पर नजर आया. JSW स्टील और टाटा मोटर्स टॉप गेनर रहे. एफपीआई की बिकवाली और वैश्विक चिंताओं के बीच निवेशक सतर्क हैं. कई बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजों का इंतजार है.

Share Market: भारतीय शेयर बाजारों ने गुरुवार को सतर्क रुख के साथ कारोबार की शुरुआत की. सप्ताह की शुरुआत में हुई ज़बरदस्त तेजी के बाद आज निवेशकों ने मुनाफावसूली का रुख अपनाया. निफ्टी 50 सूचकांक मामूली बढ़त के साथ 24,694.45 पर खुला, जिसमें 27.55 अंकों यानी 0.11% की तेजी रही. वहीं, बीएसई सेंसेक्स 81,354.43 पर 23.87 अंकों की मामूली बढ़त (0.03%) के साथ खुला.

FPI की धार कमजोर, घरेलू निवेशकों पर भरोसा

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, हालिया तेजी में अहम भूमिका निभाने वाले विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) अब बिकवाली के मूड में दिख रहे हैं. इसका मुख्य कारण वैश्विक स्तर पर बदले हुए भाव और अमेरिका-चीन व्यापार समझौते को लेकर बढ़ती अनिश्चितता है. बैंकिंग और मार्केट एक्सपर्ट अजय बग्गा ने ANI से कहा, “इस सप्ताह अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता में सुधार और उम्मीद से कम अमेरिकी महंगाई दर के कारण वैश्विक बाजारों में तेजी आई थी, लेकिन अब ये रैली थमती नजर आ रही है. फिलहाल बाजार किसी नए ट्रिगर की तलाश में हैं, जैसे कि अमेरिका की टैक्स कट योजना या कर्ज सीमा पर सहमति.” उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय बाजारों में अभी रिटेल निवेशकों का दबदबा है, जबकि FPI और DII का योगदान सीमित है.

PSU बैंक और फार्मा स्टॉक्स की बढ़त

सेक्टर आधारित परफॉर्मेंस मिलाजुला रहा. फार्मा और पीएसयू बैंक शेयरों को छोड़कर अन्य सभी सेक्टर हरे निशान में रहे. निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 0.26% की तेजी देखी गई, जबकि ऑटो सेक्टर फ्लैट रहने के बावजूद पॉजिटिव रहा.

शुरुआती कारोबार में ये शेयर रहे टॉप गेनर और लूज़र

निफ्टी 50 के टॉप गेनर्स में JSW स्टील, टाटा मोटर्स और हीरो मोटोकॉर्प शामिल रहे. वहीं, इंडसइंड बैंक, डॉ. रेड्डीज लैब और ओएनजीसी शुरुआती कारोबार में नुकसान में रहे.

एशियाई बाजारों पर भी दबाव

अन्य प्रमुख एशियाई बाजारों पर भी दबाव देखने को मिला. जापान का निक्केई 1.12% गिरा, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.32% टूटा और हांगकांग का हैंग सेंग 0.17% फिसला. वहीं, ताइवान का वेटेड इंडेक्स फ्लैट रहा और इंडोनेशिया का जकार्ता कंपोजिट 1.2% की बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >