अमेरिका-ईरान के बीच 'शांति' की खबर से सेंसेक्स 941 अंक उछला, कच्चा तेल हुआ सस्ता

Stock Market : अमेरिका-ईरान शांति वार्ता में प्रगति और कच्चे तेल की कीमतों में 8% की भारी गिरावट से भारतीय शेयर बाजार झूम उठा. सेंसेक्स 941 अंक चढ़कर 78,000 के करीब पहुंचा.

Stock Market : 6 मई 2026 को भारतीय शेयर बाजार के लिए एक शानदार दिन रहा. वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव कम होने और कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट ने निवेशकों में जोश भर दिया. इसी का नतीजा रहा कि बीएसई (BSE) सेंसेक्स और निफ्टी ने जबरदस्त रिकवरी दिखाई.

बाजार का हाल

  • सेंसेक्स (Sensex): 940.73 अंक (1.22%) की बढ़त के साथ 77,958.52 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान इसने 78,000 का स्तर भी पार कर लिया था.
  • निफ्टी (Nifty): 298.15 अंक (1.24%) उछलकर 24,330.95 के स्तर पर पहुंच गया.

तेजी के 3 बड़े कारण

  • ट्रंप का ‘शांति’ वाला दावा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर जानकारी दी कि ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए बातचीत में बड़ी प्रगति हुई है. उन्होंने जहाजों को सुरक्षा देने वाले ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ को भी स्थगित कर दिया है, जिससे युद्ध की आशंका कम हो गई है.
  • कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में गिरावट: शांति की खबरों के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल 8% टूटकर 101.1 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. भारत अपनी तेल जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए तेल सस्ता होना भारतीय अर्थव्यवस्था और बाजार के लिए संजीवनी जैसा है.
  • ग्लोबल मार्केट का साथ: सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि एशियाई बाजारों (जैसे दक्षिण कोरिया का कॉस्पी जो 6% चढ़ा) और यूरोपीय बाजारों में भी तेजी रही, जिसका फायदा स्थानीय निवेशकों को मिला.

किन कंपनियों को हुआ फायदा और किसे नुकसान?

टॉप गेनर्स (मुनाफे वाले)टॉप लूजर्स (घाटे वाले)
इंटरग्लोब एविएशन (IndiGo)रिलायंस इंडस्ट्रीज
ट्रेंट (Trent)लार्सन एंड टुब्रो (L&T)
एशियन पेंट्सपावर ग्रिड
भारतीय स्टेट बैंक (SBI)एनटीपीसी (NTPC)
एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)

Also Read : कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब हर साल होगा मुफ्त फुल बॉडी चेकअप, नए लेबर कोड के तहत कल से शुरुआत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >