सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर : इस प्रदेश में सिर्फ 107 रुपए में मिलेगी रसोई गैस, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

Sabse Sasta LPG Cylinder|छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कहते हैं कि गैस कनेक्शन किसी का भी हो. महिला के नाम पर गैस कनेक्शन हो या पुरुष के नाम पर. अगर आप अपना सिलेंडर भरवाएंगे, तो आपके खाते में सरकार 500 रुपए भेजेगी.

Sabse Sasta LPG Cylinder|छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऐलान किया है कि वह सिर्फ 107 रुपए में प्रदेश की जनता को गैस सिलेंडर देंगे. जी हां. उन्होंने कांग्रेस की ओर से घोषणा की है कि अगर छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी, तो यहां के लोगों को देश में सबसे सस्ता गैस सिलेंडर मिलेगा. इसका लाभ अमीर-गरीब सभी को मिलेगा. उन्होंने चुनाव के दौरान एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि रसोई गैस रीफिल कराने पर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार हर वर्ग के लोगों को 500 रुपए की सब्सिडी देगी. उन्होंने का कि उज्ज्वला योजना के तहत भारत सरकार से जिन लोगों ने कनेक्शन लिया है, उनको गैस रीफिल कराने पर सिर्फ 107 रुपए खर्च होंगे. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) वाले कहते हैं कि हम उज्ज्वला योजना वालों को 500 रुपए में सिलेंडर देंगे. वहीं, भूपेश बघेल कहते हैं कि गैस कनेक्शन किसी का भी हो. महिला के नाम पर गैस कनेक्शन हो या पुरुष के नाम पर. अगर आप अपना सिलेंडर भरवाएंगे, तो आपके खाते में हमारी सरकार 500 रुपए भेजेगी. भूपेश बघेल का कहना है कि बढ़ती महंगाई से लड़ने के लिए उनकी सरकार कई योजनाएं लाई है. गैस सिलेंडर पर 500 रुपए की सब्सिडी भी इसी का हिस्सा है.

947 रुपए की गैस सिर्फ 107 रुपए में : भूपेश बघेल

उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी वाले उज्ज्वला वालों को भी धोखा दे रहे हैं. 947 रुपए उज्ज्वला की कीमत है. 347 रुपए की सब्सिडी भारत सरकार देती है. हम 500 रुपए की सब्सिडी देंगे. बीजेपी वाले कहते हैं कि उज्ज्वला वालों को 500 रुपए में सिलेंडर देंगे, लेकिन अगर हमारी सरकार बनी, तो आपको सिर्फ 107 रुपए में सिलेंडर मिलेगा. उन्होंने गणित भी बताया. कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर रीफिल कराने पर 947 रुपए देने होते हैं. भारत सरकार उन्हं 340 रुपए की सब्सिडी देती है. हमारी सरकार बनी, तो हम 500 रुपए अलग से आपके बैंक अकाउंट में भेजेंगे. इस तरह एक सिलेंडर भरवाने पर आपको सिर्फ 107 रुपए खर्च होंगे. वहीं, बीजेपी की सरकार बनने पर वे इस सिलेंडर के लिए 500 रुपए लेंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी वाले गरीबों को ठग रहे हैं.

कांग्रेस-बीजेपी ने किए 20-20 वादे

बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के बीच जनता को लुभाने के लिए राजनीतिक दलों की ओर से मतदाताओं को अपने पाले में लाने के लिए एक से एक लुभावने वादे किए जा रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी ने 20 बड़े वादे किए, तो जवाब में कांग्रेस ने भी इतने ही वादे किए. आम लोगों से लेकर गरीब तक को आकर्षित करने के लिए योजनाओं की घोषणाएं की जा रहीं हैं. कांग्रेस पार्टी ने फिर से किसानों की कर्जमाफी का ऐलान कर दिया है. वहीं, केजी से पीजी तक की पढ़ाई भी फ्री करने का वादा किया है. साथ ही इलाज और बिजली भी फ्री करने का वादा किया है.

Also Read: VIDEO: छत्तीसगढ़ में सब फ्री, फ्री, फ्री के दम पर कांग्रेस का जोश हाई है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >