घर की लक्ष्मी के नाम पर खरीदे प्रॉपर्टी, पाएं टैक्स में भारी छूट

Property Benefits for Women: घर की लक्ष्मी के नाम पर प्रॉपर्टी खरीदना अब और भी फायदेमंद हो गया है. ब्याज दर और रजिस्ट्री फीस में भारी छूट जैसे लाभ पाने के लिए ये आर्टिकल अंत तक जरुर पढ़ें.

Property Benefits for Women: आज के दौर में घर खरीदना हर भारतीय परिवार का सबसे बड़ा सपना होता है. सालों की मेहनत और पाई-पाई जोड़कर हम इस सपने को सच करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि अगर आप घर का रजिस्ट्रेशन परिवार की किसी महिला के नाम पर कराते हैं, तो आप लाखों रुपये बचा सकते हैं?

जी हां, सरकार और बैंक महिलाओं को प्रॉपर्टी का मालिक बनाने के लिए कई खास छूट दे रहे हैं. आइए समझते हैं कैसे:

रजिस्ट्री के वक्त लाखों की बचत कैसे?

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, जब भी हम मकान या जमीन खरीदते हैं, तो सरकार को स्टैंप ड्यूटी (रजिस्ट्री फीस) देनी पड़ती है. भारत के कई राज्यों में महिलाओं के लिए यह फीस पुरुषों के मुकाबले 1% से 2% तक कम है. मान लीजिए आप दिल्ली या यूपी में 50 लाख का घर खरीद रहे हैं. एक पुरुष को जहां 6% या 7% फीस देनी होगी, वहीं महिला के नाम पर यह 4% या 5% हो सकती है. यानी सीधे-सीधे 1 लाख रुपये तक की बचत हो सकती है.

क्या होम लोन की ब्याज दर भी कम होगी?

ज्यादातर सरकारी और प्राइवेट बैंक महिलाओं को होम लोन पर स्पेशल डिस्काउंट देते हैं. आमतौर पर महिलाओं के लिए ब्याज दर 0.05% से 0.10% तक कम होती है. सुनने में यह मामूली लग सकता है, लेकिन अगर लोन 20 साल का है, तो लंबे समय में आपकी EMI और कुल ब्याज पर हजारों-लाखों का फर्क पड़ जाता है.

टैक्स में कितनी ज्यादा मिलेगी छूट?

अगर घर की मालकिन कामकाजी (Working Woman) है, तो उन्हें इनकम टैक्स में भी बड़ा फायदा मिलता है.

  • लोन की मूल राशि (Principal): पर 1.5 लाख रुपये तक की छूट.
  • ब्याज (Interest): पर 2 लाख रुपये तक की छूट. अगर पति-पत्नी मिलकर जॉइंट प्रॉपर्टी लेते हैं, तो दोनों अलग-अलग इन टैक्स छूट का फायदा उठा सकते हैं. इससे पूरे परिवार की टैक्स देनदारी काफी कम हो जाती है.

सरकारी स्कीम का लाभ कैसे लें?

आजकल की सरकारी योजनाओं, जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) में यह नियम है कि घर का मालिकाना हक महिला के नाम पर होना जरूरी है (या जॉइंट में). इसका मकसद महिलाओं को समाज में बराबरी का हक और आर्थिक सुरक्षा देना है.

ये भी पढ़ें: Home Loan EMI Reduce Tips: होम लोन की किस्त से हैं परेशान? इन टिप्स से घटाएं अपना बोझ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya shahdeo

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >