छोटा प्रीमियम, बड़ी सुरक्षा! सिर्फ 11 रुपये में हेल्थ कवरेज, जानें कैसे मिलेगा

Health Insurance: PhonePe ने फेस्टिव सीजन के लिए फायरक्रैकर हेल्थ इंश्योरेंस relaunch किया है। सिर्फ ₹11 में पूरी फैमिली को ₹25,000 तक का कवरेज मिलता है। यह योजना अस्पताल में भर्ती, डे-केयर ट्रीटमेंट और आकस्मिक मृत्यु जैसी परिस्थितियों के लिए सुरक्षा देती है.

Health Insurance: त्योहारी मौसम में पटाखों का उपयोग बढ़ने लगता है और इसी को ध्यान में रखते हुए PhonePe ने अपनी फायरक्रैकर इंश्योरेंस योजना को दोबारा लॉन्च किया है. यह योजना खरीदारों को पटाखों से होने वाले किसी भी दुर्घटना के खिलाफ वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है.

योजना की प्रमुख विशेषताएं

  • न्यूनतम प्रीमियम: यह योजना केवल ₹11 (GST सहित) में उपलब्ध है.
  • कवर राशि: इस योजना के तहत 11 दिनों के लिए ₹25,000 तक का कवरेज मिलता है.
  • परिवार सुरक्षा: एक ही पॉलिसी में खरीदार, उसका जीवनसाथी और अधिकतम 2 बच्चे शामिल हैं.
  • कवरेज अवधि: यह योजना 12 अक्टूबर से 11 दिनों के लिए प्रभावी होगी. यदि कोई पॉलिसी बाद में खरीदता है, तो यह खरीद की तारीख से 11 दिनों तक मान्य रहेगी.

यह योजना अस्पताल में भर्ती (24 घंटे से अधिक), डे-केयर उपचार (24 घंटे से कम) और आकस्मिक मृत्यु जैसी परिस्थितियों के लिए वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है.

PhonePe ऐप पर पॉलिसी कैसे खरीदें

  • Insurance सेक्शन खोलें: PhonePe ऐप पर जाकर ‘Insurance’ सेक्शन में जाएं और ‘Firecracker Insurance’ चुनें.
  • प्लान चुनें: ₹25,000 की कवर राशि और ₹11 की प्रीमियम के साथ योजना विवरण चुनें.
  • विवरण देखें: बीमा प्रदाता की जानकारी और योजना के लाभों का विस्तृत विवरण देखें.
  • पॉलिसी पूरी करें: पॉलिसीधारक के विवरण भरें और ‘Proceed to Pay’ पर टैप कर भुगतान पूरा करें.

त्योहारों के दौरान पटाखों से होने वाली दुर्घटनाएं आम हैं. यह सस्ती और आसान योजना परिवारों को मन की शांति देती है, ताकि वे बिना किसी चिंता के त्यौहार मना सकें.

Also Read: ट्रंप के 100% फार्मा टैरिफ के बाद Sun Pharma के शेयर में तेज दबाव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >