पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, घर से निकलने से पहले जान लें आज का ताजा भाव

Petrol Diesel Price Today 28 Feb 2026: क्या आज बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए दिल्ली, मुंबई समेत अपने शहर के आज के लेटेस्ट रेट्स क्या है.

Petrol Diesel Price Today 28 Feb 2026: क्या आपका आज कहीं घुमने जाने का प्लान है? अगर हां, तो घर से गाड़ी निकालने से पहले ये खबर जरुर देख लें. 28 फरवरी 2026 को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में देश भर में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है. पिछले दो सालों से सरकार द्वारा टैक्स कम करने के बाद से फ्यूल की कीमतें एक ही स्तर पर टिकी हुई हैं. आज मुंबई में पेट्रोल 103.54 रुपये और डीजल 90.03 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है. वहीं, दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है.

क्या आज पेट्रोल हुआ महंगा?

आज 28 फरवरी को पेट्रोल की कीमतों में कोई बड़ा फेरबदल नहीं है. मेट्रो शहरों की बात करें तो मुंबई में पेट्रोल 103.54 रुपये पर बिक रहा है. हालांकि, कुछ शहरों जैसे नोएडा में मामूली बढ़ोतरी के साथ बैंगलोर में थोड़ी ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई है, लेकिन ज्यादातर जगहों पर दाम वही हैं. 

नीचे दिए गए टेबल में आप अपने शहर का पेट्रोल रेट देख सकते हैं:

शहरपेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर)
नई दिल्ली₹94.77
मुंबई₹103.54
कोलकाता₹105.41
चेन्नई₹100.93
बैंगलोर₹103.06
हैदराबाद₹107.50
पटना₹105.59
नोएडा₹94.90
गुड़गांव₹95.36
भुवनेश्वर₹101.19
चंडीगढ़₹94.30
झारखंड₹97.86

डीजल की कीमतों का क्या हाल है?

पेट्रोल की तरह ही डीजल के दाम भी स्थिर बने हुए हैं. आज डीजल की कीमतें लगभग देश के सभी प्रमुख शहरों में कल वाली रेट में ही हैं. मुंबई में डीजल 90.03 रुपये और दिल्ली में 87.67 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. 

अपने शहर का डीजल भाव नीचे टेबल में चेक करें:

शहरडीजल की कीमत (प्रति लीटर)
नई दिल्ली₹87.67
मुंबई₹90.03
कोलकाता₹92.02
चेन्नई₹92.48
बैंगलोर₹91.09
हैदराबाद₹95.70
पटना₹91.82
नोएडा₹88.01
गुड़गांव₹87.83
भुवनेश्वर₹92.77
चंडीगढ़₹82.45
झारखंड₹92.62

घर बैठे रेट कैसे पता करें?

अब आप घर बैठे भी अपने फोन से पेट्रोल-डीजल के दाम जान सकते हैं. बस आपको एक SMS करना होगा:

  • इंडियन ऑयल (IOC): RSP <स्पेस> अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर भेजें.
  • बीपीसीएल (BPCL): RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें.
  • एचपीसीएल (HPCL): HP Price लिखकर 9222201122 पर भेजें.

ये भी पढ़ें: कल से 5 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, जानें अपने शहर का अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >