कहीं राहत तो कहीं महंगाई की आफत, जानें आज क्या हैं तेल का रेट

Petrol Diesel Price Today 26 April 2026: देश में आज पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं. दिल्ली और मुंबई में दाम स्थिर हैं, लेकिन कई शहरों में बदलाव हुआ है.

Petrol Diesel Price Today 26 April 2026: हर सुबह की तरह आज 26 अप्रैल को भी देश की तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं. आज इंटरनेशनल मार्केट और स्थानीय टैक्स के प्रभाव के कारण कुछ शहरों में कीमतों में मामूली बदलाव देखा गया है, जबकि मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में दाम स्थिर बने हुए हैं. आम जनता के लिए राहत की बात यह है कि ज्यादातर जगहों पर कीमतें कल के मुकाबले ज्यादा नहीं बढ़ी हैं. 

आज पेट्रोल की कीमतों में क्या बदलाव हुआ?

आज पेट्रोल के दाम देश के अलग-अलग हिस्सों में मिले-जुले रहे. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.54 रुपये प्रति लीटर पर टिकी हुई है. वहीं, चेन्नई में पेट्रोल 43 पैसे महंगा हुआ है, जबकि नोएडा और गुरुग्राम जैसे शहरों में कीमतों में हल्की गिरावट देखी गई है. बिहार के गया और पटना में भी आज पेट्रोल के दाम में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. 

शहरवार पेट्रोल रेट टेबल 26 अप्रैल 2026:

शहरपेट्रोल रेट (प्रति लीटर)बदलाव
मुंबई₹103.540.00
कोलकाता₹105.45+0.04
चेन्नई₹101.23+0.43
नई दिल्ली₹94.770.00
बेंगलुरु₹102.920.00
भोपाल₹106.63+0.11
पटना₹105.59+0.36
गया₹106.20+0.26
मुजफ्फरपुर₹106.05+0.04
भागलपुर₹105.84-0.56
रांची₹97.860.00
धनबाद₹98.05+0.16
जमशेदपुर₹98.640.00
देवघर₹97.600.00
गुरुग्राम₹95.28-0.20
नोएडा₹94.74-0.14

डीजल के दाम आज कितने बढ़े या घटे?

डीजल की बात करें तो आज दिल्ली में यह 87.67 रुपये और मुंबई में 90.03 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. चेन्नई में डीजल की कीमतों में 42 पैसे का उछाल आया है. झारखंड और बिहार के कुछ शहरों में कीमतों में स्थिरता देखी गई, वहीं भागलपुर में डीजल के दाम में 53 पैसे की बड़ी राहत मिली है. माल ढुलाई और खेती-किसानी के लिए डीजल की ये कीमतें काफी अहम मानी जाती हैं. 

शहरवार डीजल रेट टेबल 26 अप्रैल 2026:

शहरडीजल रेट (प्रति लीटर)बदलाव
मुंबई₹90.030.00
कोलकाता₹92.020.00
चेन्नई₹92.81+0.42
नई दिल्ली₹87.670.00
बेंगलुरु₹90.990.00
भोपाल₹91.99+0.10
पटना₹91.82+0.33
गया₹92.40+0.25
मुजफ्फरपुर₹92.24+0.04
भागलपुर₹92.04-0.53
रांची₹92.620.00
धनबाद₹92.80+0.16
जमशेदपुर₹93.380.00
देवघर₹92.290.00
गुरुग्राम₹87.75-0.19
नोएडा₹87.81-0.17

तेल की कीमतें रोज कैसे बदलती हैं?

फ्यूल के दाम तय करने में कच्चे तेल (Crude Oil) की अंतरराष्ट्रीय कीमत और डॉलर के मुकाबले रुपये की वैल्यू सबसे अहम होती है. इसके अलावा, केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए टैक्स (VAT और Excise Duty) की वजह से अलग-अलग राज्यों में रेट कम या ज्यादा होते हैं. तेल कंपनियां रिफाइनिंग और मांग-आपूर्ति के आधार पर हर सुबह 6 बजे नए रेट अपडेट करती हैं. 

कैसे करें अपने शहर की कीमतें SMS से चेक?

अगर आप घर बैठे अपने मोबाइल से फ्यूल की ताजा कीमतें जानना चाहते हैं, तो यह प्रोसेस बेहद आसान है. अलग-अलग कंपनियों के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • Indian Oil कस्टमर: अपने शहर का कोड टाइप करें और उसे “RSP” लिखकर 9224992249 पर भेजें.
  • BPCL कस्टमर: अपने फोन से “RSP” लिखें और 9223112222 पर मैसेज भेजें.
  • HPCL कस्टमर: मोबाइल पर “HP Price” लिखकर 9222201122 पर भेज दें.

ये भी पढ़ें: डॉलर की दादागिरी और महंगा तेल, जानिए क्यों इस हफ्ते निकला सोने-चांदी का दम?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >