MP Budget 2025: बजट न पूछो ‘मोहन’ का, सब कुछ राधे-राधे है…..लाड़ली बहना

MP Budget 2025 में लाड़ली बहना, किसान सहायता और शिक्षा के लिए बड़े प्रावधान किए गए हैं. टैक्स में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई, जिससे आम जनता को राहत मिलेगी

MP Budget 2025 : MP Budget 2025 : मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ रुपए का बजट पेश किया. इस बजट में किसी भी नए कर का प्रावधान नहीं किया गया है और न ही किसी कर की दर में वृद्धि का प्रस्ताव रखा गया है. बजट इस बार कुछ अलग अंदाज में पेश किया गया, जिसमें योजनाओं की झड़ी तो लगी, लेकिन टैक्स में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई. खासतौर पर लाड़ली बहना योजना, किसान सहायता और शिक्षा जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया, जिससे जनता को राहत मिली.

बजट भाषण की शुरुआत कविता से

वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण की शुरुआत कविता से की. उन्होंने कहा, “यही जुनून, यही एक ख्वाब मेरा है, वहां चिराग जला दूं जहां अंधेरा है… जनता व जनप्रतिनिधियों की बेशुमार फरमाइशें हैं, कर सकें हम सब पूरी, ये हमारी कोशिशें हैं.”

जीरो वेस्ट बजटिंग प्रक्रिया

वित्त मंत्री ने बताया कि यह बजट ‘जीरो वेस्ट बजटिंग प्रक्रिया’ के आधार पर तैयार किया गया है. बजट का मुख्य उद्देश्य “विकसित मध्यप्रदेश” के सपने को साकार करना है, जिसका लक्ष्य है जनता का जीवन खुशहाल बनाना और महिलाओं को आत्मगौरव प्रदान करना.

बजट के मुख्य बिंदु

आर्थिक लक्ष्य

  • सकल घरेलू उत्पाद (GDP) को वर्ष 2047 तक 250 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचाने का लक्ष्य.
  • 2024 की तुलना में बजट में 15% की वृद्धि प्रस्तावित.
  • प्रदेश में वार्षिक आय 22 लाख 33 हजार करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य.

सामाजिक कल्याण योजनाएं

  • अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम के लिए 25 करोड़ का प्रावधान.
  • पिछड़े वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण के लिए 1086 करोड़ रुपए का प्रावधान.
  • विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए 53 हजार से अधिक आवास बनाए जा चुके हैं.
  • लाडली बहना योजना के तहत हितग्राहियों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना और अटल पेंशन योजना से जोड़ा जाएगा. इसके लिए 100 करोड़ का प्रावधान.

Also Read: Harbhajan Singh Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं हरभजन सिंह, ‘भज्जी’ नाम से हैं मशहूर

शिक्षा और रोजगार

  • प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए 20 करोड़ 52 लाख का प्रावधान.
  • खरगोन और गुना में नए महाविद्यालय खोले जाएंगे.
  • प्रदेश में 22 नए छात्रावास बनाए जाएंगे.
  • आगामी 5 वर्षों में IIT संस्थान खोलने की योजना.
  • जिन क्षेत्रों में ITI नहीं है, वहां नए ITI खोले जाएंगे.

कृषि और ग्रामीण विकास

  • किसान परिवारों को हर साल 6 हजार रुपए की सहायता जारी रहेगी.
  • मुख्यमंत्री किसान योजना के तहत 5 करोड़ 20 लाख की सहायता का प्रस्ताव.
  • खाद्यान्न योजना के लिए 7132 करोड़ का प्रावधान.
  • प्रधानमंत्री कृषक नृत्य सूर्य योजना के तहत 447 करोड़ रुपए का प्रावधान.
  • धान बोनस के लिए 850 करोड़ का प्रावधान.
  • किसान प्रोत्साहन के लिए 5230 करोड़ रुपए का प्रस्ताव.

उद्योग और निवेश

  • 39 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे, जिससे 3 लाख से अधिक रोजगार सृजित होंगे.
  • आगामी 5 वर्षों में उद्योगों को लगभग 30 हजार करोड़ के इंसेंटिव देने की योजना.
  • दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 50 करोड़ का प्रावधान.

महिला और बाल कल्याण

  • महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए पचमढ़ी के होटल का संचालन महिलाओं को सौंपा गया है.
  • 20 जिलों में नए आंगनबाड़ी भवनों के लिए 350 करोड़ का प्रस्ताव.
  • लाडली लक्ष्मी योजना में अब तक 12 हजार करोड़ का निवेश किया गया है.
  • गर्भधारण, प्रसव, लाडली लक्ष्मी योजना, विवाह निकाह योजना और लाडली बहना योजना के लिए विशेष प्रावधान.

स्वास्थ्य और पोषण

  • बैगा और भारिया जनजातियों के कुपोषण निवारण के लिए 2.20 लाख महिलाओं को 1500 रुपए का आहार अनुदान.
  • संबल योजना के लिए 700 करोड़ रुपए का प्रस्ताव.

आधारभूत संरचना और अन्य प्रावधान

  • सिंहस्थ 2028 के लिए 2 हजार करोड़ का प्रावधान.
  • प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 4 हजार 40 करोड़ रुपए का प्रस्ताव.
  • पंचायतों को सर्वांगीण सहायता के लिए 2500 करोड़ रुपए का प्रावधान.

Also Read: PM Kisan Samman Nidhi Yojana: छूटे किसानों को बड़ी राहत, 15 अप्रैल से शुरू होगा विशेष अभियान, मिलेगा पिछली किस्तों का लाभ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >