LPG Price Today : LPG सिलेंडर हो गया सस्ता, महीने के पहले दिन राहत

LPG Price Today : कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर और घरेलू सिलेंडर के रेट अपडेट कर दिए गए हैं. जानें तेल कंपनियों ने इसमें क्या किया बदलाव.

LPG Price Today : आज महीने का पहला दिन है यानी 1 नवंबर है. कॉमर्शियल एलपीजी (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) सिलेंडर और घरेलू सिलेंडर के रेट अपडेट कर दिए गए हैं. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के उपभोक्ताओं को राहत मिली है, जबकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली से पटना तक कॉमर्शियल (नीले) सिलेंडर के दाम में 5 रुपये की कमी की गई है. पिछले एक साल में इसकी कीमत 200 रुपये से ज्यादा घटी है.

आज से देश के चारों बड़े शहरों में 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम थोड़े घट गए हैं. दिल्ली में अब यह 1590.50 रुपये में मिलेगा, जो पहले 1595.50 रुपये था. कोलकाता में कीमत 1700.50 से घटकर 1694 रुपये हो गई है. मुंबई में सिलेंडर अब 1542 रुपये का मिलेगा, पहले 1547 रुपये था. वहीं चेन्नई में इसकी कीमत 1754.50 से घटकर 1750 रुपये हो गई है.

कहां किया जाता है कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल ?

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल व्यावसायिक जगहों पर किया जाता है, जहां गैस की खपत अधिक होती है. जैसे–होटल और रेस्टोरेंट,बेकरी और केटरिंग सेवाएं, ढाबे और मिठाई की दुकानें, कारखाने और छोटे उद्योग में.

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत क्या है?

इंडियन ऑयल के अनुसार, आज 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में ₹853, मुंबई में ₹852.50 और लखनऊ में ₹890.50 में उपभोक्ताओं को मिल रहा है. इसमें कोई भी बदलाव तेल कंपनियों की ओर से नहीं किया गया है.

यह भी पढ़ें : LPG Price Hike Today :  एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, दशहरा से पहले महंगाई का झटका

घरेलू LPG की कीमत कब बदली थी? जानें

8 अप्रैल 2025 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹50 बढ़े थे, जिससे दिल्ली में इसकी नई कीमत ₹853 हो गई. तब से अब तक यही रेट लागू है. इससे पहले 30 अगस्त 2023 को केंद्र सरकार ने घरेलू सिलेंडर पर ₹200 की कटौती की थी, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली थी. तब कीमत कम होकर आम उपभोक्ताओं के लिए थोड़ी सस्ती हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >