LPG Price Hike : सितंबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ महंगा

LPG Price Hike : सितंबर की शुरुआत ही महंगाई के झटके के साथ हुई है. तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ा दी है. नई दरें 1 सितंबर से लागू हो गई हैं. जानें कितनी बढ़ाई गई है कीमत.

LPG Price Hike : तेल कंपनियों ने दुकानों, होटलों और ढाबों पर इस्तेमाल होने वाले 19 किलो वाले कमर्शियल (व्यावसायिक) सिलेंडर की कीमत में ₹9.50 की बढ़ोतरी कर दी है. यह नई दरें जम्मू-कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और गुजरात से लेकर पूर्वोत्तर के राज्यों तक, यानी पूरे देश में लागू हो चुकी हैं. इससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों की लागत बढ़ सकती है. हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

छोटों सिलेंडरों की बात करें तो 5 किलो वाले सामान्य एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹349.50 और एक्स्ट्रालाइट (XTRALITE) सिलेंडर की कीमत ₹339 पर स्थिर रखी गई है, यानी इनमें कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है.

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में कितनी

इंडियन ऑयल के अनुसार, 1 सितंबर से देश के प्रमुख शहरों में 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा हो गया है. दिल्ली में इसकी कीमत ₹9.50 बढ़कर ₹2,747.50 हो गई है, जो पहले ₹2,738 थी. वहीं चेन्नई की बात करें तो वहां यह सिलेंडर अब ₹2,906 के बजाय ₹2,916.50 का मिलेगा. 

1 अगस्त 2026 को कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत घटी थी

1 अगस्त 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत कम की गई थी. कोलकाता में सिलेंडर 209 रुपये सस्ता हुआ था, जबकि दिल्ली में इसकी कीमत 202 रुपये घटाई गई थी. कोलकाता में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 2,872.50 रुपये में मिल रहा था. हालांकि, घरेलू इस्तेमाल वाले 14.2 किलो के गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ था. यानी घरों में खाना बनाने वाली एलपीजी की कीमत पहले जैसी ही थी.


ये भी पढ़ें: LPG Price Today : गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, महीने के पहले दिन मिली राहत

कौन तय करता है LPG सिलेंडर की कीमत?

भारत में एलपीजी सिलेंडर की कीमत सरकारी तेल कंपनियां तय करती हैं. इनमें इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम शामिल हैं. गैस की कीमत तय करते समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम, डॉलर की कीमत और अन्य खर्चों जैसे कई पहलुओं को देखा जाता है. आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को कंपनियां एलपीजी की कीमतों की समीक्षा करती हैं और इसके बाद नई कीमत जारी करती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >