LPG Price Hike Today :  एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, दशहरा से पहले महंगाई का झटका

LPG Price Hike Today : 1 अक्टूबर 2025 से एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें लागू हो चुकीं हैं. जीएसटी में राहत के बाद अब लोगों को महंगाई का झटका लगा है. 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर आज से महंगा हो गया है. जानें कीमत में कितना हुआ इजाफा.

LPG Price Hike Today : दशहरा से पहले महंगाई का झटका लगा है, क्योंकि सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 15.50 रुपये की बढ़ोतरी की है जिसके बाद दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत अब 1595.50 रुपये हो गई है.

इस वित्तीय वर्ष में यह पहली बार है जब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ाई गई हैं, जबकि इससे पहले लगातार छह महीने तक इसमें कमी देखने को मिली थी. ये सिलेंडर रेस्टोरेंट, होटल और शादी-पार्टियों में इस्तेमाल होते हैं. नई कीमतें बुधवार से लागू हो चुकी हैं. हालांकि घरेलू उपयोग वाले 14.2 किलो सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली में इसकी दर अभी भी 853 रुपये है.

एलपीजी सिलेंडर की कहां कितनी बढ़ी कीमत

दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1 अक्टूबर से 1595.50 रुपये में उपभोक्ताओं को दिया जाएगा. पहले यह 1580 रुपये में मिलता था. देश की राजधानी में कीमत में 15.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. कोलकाता में यही सिलेंडर अब 1700 रुपये का हो चुका है. सितंबर में यह 1684 रुपये में मिल रहा था. यहां 16 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. मुंबई में बुधवार से कॉमर्शियल सिलेंडर 1547 रुपये में मिलेगा. पहले यहां 1531.50 रुपये का मिल रहा था. मुंबई में यह एलपीजी गैस सिलेंडर का भाव 15.50 रुपये बढ़ा है. वहीं, चेन्नई में यही सिलेंडर अब 1754 रुपये में मिलने वाला है. सितंबर के महीने में यह 1738 रुपये में मिल रहा था. यहां भी 16 रुपये की मामूली बढ़त देखने को मिली है.

यह भी पढ़ें : LPG Cylinder Price: रसोई गैस की कीमत में बड़े बदलाव के लिए हो जाएं तैयार, 1 अक्टूबर की सुबह जारी होंगी नई दरें

कब बदली थी घरेलू LPG की कीमत? जानें यहां

8 अप्रैल 2025 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बदलाव देखने को मिला था. इस दिन कीमत ₹50 बढ़ी और दिल्ली में नई कीमत ₹853 हो गई. तब से अब तक यही रेट उपभोक्ताओं से लिया जा रहा है. इससे पहले 30 अगस्त 2023 को केंद्र सरकार ने घरेलू सिलेंडर पर ₹200 की कटौती की थी जिससे जनता को बड़ी राहत मिली थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >