Share Market: इजरायल-ईरान संघर्षविराम के बाद शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 600 अंक उछला

Share Market: इजरायल-ईरान संघर्षविराम की घोषणा के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी आई. सेंसेक्स 637 अंक चढ़ा, निफ्टी 208 अंक ऊपर खुला. तेल के दाम गिरे, एशियाई बाजार भी मजबूत रहे. अब बाजार की नजर US टैरिफ और FOMC मीटिंग पर है.

Share Market: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत जोरदार तेजी के साथ हुई. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इजरायल और ईरान के बीच संघर्षविराम (Ceasefire) की घोषणा के बाद वैश्विक बाजारों में भी राहत देखने को मिली, जिससे भारतीय बाजार में सकारात्मक रुख बना.

निफ्टी 50 इंडेक्स 208 अंकों की बढ़त के साथ 25,179.90 के स्तर पर खुला. यह 0.83% की तेजी है. वहीं, सेंसेक्स 637.82 अंकों की बढ़त के साथ 82,534.61 के स्तर पर खुला, यानी 0.78% की तेजी दर्ज की गई.

जानकार बोले ट्रंप की पहल से बाजार में लौटी राहत

बैंकिंग और मार्केट विशेषज्ञ अजय बग्गा ने ANI से कहा “भू-राजनीतिक संकट अब खत्म होता नजर आ रहा है. ट्रंप के इस ऐलान के बाद बाजारों में पॉजिटिव सेंटिमेंट लौटा है. क्रूड ऑयल में भी तेज गिरावट देखने को मिली है. ग्लोबल मार्केट्स इस शांति के कदम का स्वागत कर रहे हैं. डॉलर कमजोर हुआ है, सोना भी नीचे आया है और शेयर बाजारों में फिर से जोखिम लेने का माहौल बन गया है.”

हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा “अब निवेशकों की नजर जुलाई 9 की डेडलाइन पर है, जो अमेरिका के टैरिफ फैसलों से जुड़ी है. अगर इसमें राहत मिली, तो तेजी का रुख बना रह सकता है. वहीं, जुलाई 29-30 को होने वाली फेडरल रिजर्व की FOMC मीटिंग भी अहम है, जहां रेट कट की उम्मीद जताई जा रही है.”

बैंक, मिडकैप, स्मॉलकैप और मेटल शेयरों में बढ़त

ब्रॉडर मार्केट में भी सकारात्मक रुख देखा गया. निफ्टी 100 इंडेक्स 1% ऊपर रहा. मिडकैप इंडेक्स में 1.13% और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.18% की उछाल दर्ज हुई. सेक्टर के लिहाज से बात करें तो, लगभग सभी इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे थे.

  • Nifty IT: 1.25% की बढ़त
  • Nifty PSU Bank: 1.75% की छलांग
  • Nifty Metal: 1.34% ऊपर

एशियाई बाजारों में भी दिखी मजबूती

केवल भारतीय ही नहीं, एशियाई बाजारों में भी सकारात्मक असर नजर आया:

  • जापान का निक्केई 225: 1% से ज्यादा की तेजी
  • हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स: 2% की छलांग
  • दक्षिण कोरिया का कोस्पी: 2.86% ऊपर
  • ताइवान का वेटेड इंडेक्स: 1.85% की बढ़त

नजर रहेगी इन प्रमुख तारीखों पर

अब बाजार की नजर अगले बड़े ग्लोबल ट्रिगर पर है.

  • 9 जुलाई: US टैरिफ फैसले
  • 29-30 जुलाई: FOMC मीटिंग (US फेड रेट कट संभावनाएं)

Also Read: बंधन बैंक से लेकर NTPC तक, जानें मंगलवार को किन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >