इंडिगो के विमान में मानव बम की धमकी, जेद्दा-हैदराबाद उड़ान की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Human Bomb Threat: 1 नवंबर 2025 को जेद्दा से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6E 68 को मानव बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद उसे मुंबई डायरवर्ट कर दिया गया.

IndiGo Flight Human Bomb Threat: राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय (RGIA) हवाई अड्डे पर शनिवार को एक धमकी भरा ईमेल आया. जिसमें दावा किया गया कि जेद्दा से हैदराबाद जाने वाले इंडिगो के विमान में एक मानव बम है. इसके बाद विमान को मुंबई डायवर्ट कर दिया गया, जहां इसे सुरक्षित उतार लिया गया.

इंडिगो प्रवक्ता ने क्या बताया?

इंडिगो प्रवक्ता ने बताया- “1 नवंबर 2025 को जेद्दा से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6E 68 के लिए सुरक्षा संबंधी खतरा प्राप्त हुआ था. जिसके बाद विमान को मुंबई डायवर्ट कर दिया गया. प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, हमने संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया और विमान को आगे के संचालन के लिए मंजूरी देने से पहले आवश्यक सुरक्षा जांच करने का निर्देश दिया. इस दौरान यात्रियों को किसी तरह ���ी कोई दिक्कत न हो इसका पूरा ध्यान दिया गया. हमारे यात्री, चालक दल और विमान की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.”

हैदराबाद में इंडिगो के विमान को न उतारने की दी गई थी चेतावनी

पुलिस में शिकायत में बताया गया कि एयरपोर्ट को सुबह करीब 5:30 बजे धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें हैदराबाद में इंडिगो के विमान को न उतारने की चेतावनी दी गई थी. पुलिस ने बताया कि ईमेल में कहा गया, ‘‘विमान में सवार लिट्टे-आईएसआई के लोगों ने 1984 के मद्रास हवाई अड्डे जैसे एक बड़े विस्फोट की योजना बनाई है.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials) अरबिंद शैक्षणिक रूप से भी पत्रकारिता और क्षेत्रीय विषयों के गहरे जानकार हैं:

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >