दो बड़े सरकारी बैंक यूजर्स के लिए जरूरी खबर, Mutual Fund में हिस्सेदारी बेचने के लिए मिली सरकार की मंजूरी

यूटीआई एएमसी में हिस्सेदारी बेचने की खबर के बाद देश के सबसे बड़े सरकारी बैंकों में से एक पंजाब नेशनल बैंक के शेयर के में तेजी दर्ज की गई. आज यानी शुक्रवार को पीएनबी के शेयर के भाव 53.60 रुपये पहुंच गये.

दो सरकारी बैंकों के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है. राज्य के स्वामित्व वाले पंजाब नेशनल बैंक ने आज यानी गुरुवार को कहा कि उसे यूटीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचने के लिए सरकार की मंजूरी मिल गई है. मिंट की एक खबर के मुताबिक, पीएनबी इसे अपने पूंजी आधार को बढ़ाने के लिए गैर-प्रमुख संपत्ति बिक्री योजना के तहत किया जा रहा है.

गौरतलब है कि पीएनबी का यूटीआई एएमसी में करीब 15.22 फीसदी की हिस्सेदारी है. आज यानी गुरुवार को कंपनी की ओर से कहा गया है कि यूटीआई एएमसी में हिस्सेदारी में बेचने के लिए बैंक को सरकार से मंजूरी मिल गई है. लाभ की प्राप्ति के लिए एकल या कई चरणों में म्यूचुअल फंड कंपनी में अपनी पूरी हिस्सेदारी का विनिवेश करेगा. बता दें, बाजार मूल्य के हिसाब से यूटीआई एएमसी में पीएनबी की हिस्सेदारी का कुल मूल्य 1329 करोड़ रुपये है.

अन्य बैंक भी हैं यूटीआई एएमसी के हिस्सेदार: बता दें, पीएनबी भारत की सबसे पुरानी म्यूचुअल फंड कंपनी के प्रायोजकों में से एक है. यूटीआई एएमसी में पंजाब नेशनल बैंक के अलावा भारतीय स्टेट बैंक, भारतीय जीवन बीमा निगम, बैंक ऑफ बड़ौदा की भी हिस्सेदारी है.

पीएनबी के शेयर का बढ़ा भाव: वहीं, यूटीआई एएमसी में हिस्सेदारी बेचने की खबर के बाद देश के सबसे बड़े सरकारी बैंकों में से एक पंजाब नेशनल बैंक के शेयर के में तेजी दर्ज की गई. आज यानी शुक्रवार को पीएनबी के शेयर के भाव 53.60 रुपये पहुंच गये. पीएनबी के शेयर में 5.41 फीसदी यानी 2.75 रुपये का इजाफा दर्ज किया गया. 

नोट: यह खबर सूचनाओं के आधार पर बनी है. निवेश करने से पहले किसी जानकार की राय जरूर ले लें.

Also Read: Air India Guidelines: एयर इंडिया ने क्रू मेंबर्स के लिए जारी किये नये दिशानिर्देश, जानें आप भी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >