Diwali Travel: इस दिवाली घर जाने के लिए फ्लाइट से करें यात्रा, हवाई सफर हुआ 25 फीसदी सस्ता

Diwali Travel: हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी है. एक विश्लेषण के अनुसार, इस साल दीपावली के आसपास कई घरेलू मार्गों पर हवाई किराए में 20-25% की गिरावट आई है. बढ़ी हुई उड़ान क्षमता और तेल की कीमतों में हालिया कमी के कारण यह गिरावट दर्ज की गई है.

Diwali Travel: हवाई यात्रा करने वालों के लिए दिवाली से पहले अच्छी खबर आई है. घरेलू मार्गों पर हवाई किराए में पिछले साल की तुलना में 20-25 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है. यह जानकारी एक विश्लेषण में दी गई है, जिसमें कहा गया है कि उड़ानों की संख्या बढ़ने और हाल के दिनों में तेल की कीमतों में आई गिरावट के कारण किराए में यह कमी आई है.

यात्रा प्लेटफॉर्म इक्सिगो के विश्लेषण के अनुसार, 30 दिनों की अग्रिम खरीद (एपीडी) के आधार पर घरेलू मार्गों पर औसत हवाई किराया 20-25 प्रतिशत तक घटा है. 2023 के लिए यह विश्लेषण 10-16 नवंबर की अवधि पर आधारित है, जबकि इस साल की अवधि 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक है.

Also Read: NPS Pension: सरकार ने UPS लागू होने से पहले बदले NPS के नियम, कौन-कौन से कर्मचारी होंगे प्रभावित?

इस साल, बेंगलुरू-कोलकाता मार्ग पर हवाई किराया 38 प्रतिशत घटकर 6,319 रुपये रह गया है, जबकि पिछले साल यह 10,195 रुपये था. चेन्नई-कोलकाता मार्ग पर 8,725 रुपये से घटकर 5,604 रुपये हो गया है, जो 36 प्रतिशत की कमी है. इसी तरह, मुंबई-दिल्ली मार्ग पर किराया 8,788 रुपये से 34 प्रतिशत घटकर 5,762 रुपये हो गया है.

दिल्ली-उदयपुर उड़ान के लिए भी किराया 34 प्रतिशत घटकर 7,469 रुपये रह गया है, जबकि पिछले साल यह 11,296 रुपये था. दिल्ली-कोलकाता, हैदराबाद-दिल्ली और दिल्ली-श्रीनगर मार्गों पर किराया 32 प्रतिशत कम हुआ है.

Also Read: 98,000 युवाओं की नौकरी का हो गया प्रबंध, 193 कंपनियों ने बना दिया प्लान

इक्सिगो समूह के सीईओ आलोक बाजपेयी के अनुसार, पिछले साल दिवाली के दौरान सीमित क्षमता की वजह से हवाई किराए में उछाल आया था, खासकर गो फर्स्ट एयरलाइन के निलंबन के कारण. इस साल अतिरिक्त उड़ानों की संख्या बढ़ाई गई है, जिससे अक्टूबर के अंत तक प्रमुख मार्गों पर औसत किराए में 20-25 प्रतिशत की कमी आई है.

Also Read: Baba Siddique Net worth: शोहरत ही नहीं बाबा सिद्दिकी के पास था दौलत का अंबार, फैन्सी ऑफिस और लग्जरी कार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >