Vande Bharat Train: माता वैष्णो के भक्तों के लिए बड़ी खबर, अब वंदे भारत से तय करें दिल्ली से कटरा तक की यात्रा

Vande Bharat Train: केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि कटरा से दिल्ली के लिए नई वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत 30 दिसंबर 2023 से होगी. नई वंदे भारत ट्रेन का पड़ाव उधमपुर और कठुआ में भी किया जाएगा.

New Delhi-Vaishno Devi Vande Bharat Train: कटरा से राजधानी दिल्ली के लिए नई वंदे भारत ट्रेन शुरू होने जा रही है जिसके संबंध में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जानकारी दी है. उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि उधमपुर और कठुआ के लिए राहत भरी खबर…2019 में कटरा और दिल्ली से पहली वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू होने के बाद से ही कठुआ और उधमपुर में भी इसके ठहराव की लगातार मांग की जा रही थी. हमारे अनुरोध का जवाब देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को थैंक्स…30 दिसंबर से कटरा से दिल्ली के लिए शुरू होने वाली नई वंदे भारत का स्टॉपेज उधमपुर और कठुआ में भी होगा. आगे उन्होंने कहा कि यह न केवल एक बड़ी राहत देगा बल्कि यात्रा में आसानी के साथ-साथ कारोबार में भी इससे सहूलियत मिलेगी.

यहां चर्चा कर दें कि माता वैष्णो के दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों के लिए पहले ही अच्छी खबर आ चुकी थी. मोदी सरकार ने अब उन्हें दोहरी खुशी दी है. दरअसल, भक्तों को दिल्ली से कटरा जाने में पहले के मुकाबले कम समय लग रहा था. करीबन 12 घंटे का समय वंदे भारत शुरू होने के पहले इन्हें लगता था, लेकिन इस सेमी-हाई स्पीड ट्रेन के शुरू होने के बाद भक्तों को 8 घंटे ही लग रहे हैं. साल 2019 में शुरू हुई इस ट्रेन की स्पीड ही इसकी खासियत है.

2019 में शुरू हुई थी ये ट्रेन

यदि आपको याद हो तो तीन अक्टूबर 2019 को गृहमंत्री अमित शाह ने इस सेमी-हाई स्पीड ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली से कटरा के लिए रवाना किया था. वंदे भारत ट्रेन नई दिल्‍ली से कटरा के बीच 655 किलोमीटर की दूरी मात्र 8 घंटे में तय करती है…जबकि, अन्य ट्रेन से यही सफर तय करने में 10 से 13 घंटे तक का समय लग जाता है. नई दिल्‍ली-माता वैष्‍णो देवी वंदे भारत एक्‍सप्रेस सप्ताह में मंगलवार को छोड़कर बाकी सभी दिन चलती है.

Also Read: Train News: वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस का बनारस में अस्थायी ठहराव, 31 दिसंबर तक दो मिनट रुकेगी

पीएम मोदी 30 दिसंबर को दिखाएंगे हरी झंडी

इस बीच खबर है कि पीएम मोदी 30 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के अयोध्या से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आधा दर्जन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखा सकते हैं. ये वंदे भारत ट्रेनें अयोध्या-दिल्ली, वैष्णवो देवी-दिल्ली सहित देश के विभिन्न शहरों के बीच पटरी पर दौड़ेगी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीएम नरेंद्र मोदी जिन वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी उनमें अयोध्या-आनंद विहार, नई दिल्ली-वैष्णवो देवी, अमृतसर-नई दिल्ली, जालना-मुंबई, कोयंमबटूर-बेंगलुरु शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >