BSE Index Services: BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) ने निवेशकों के लिए कुछ नए और दिलचस्प ‘इंडेक्स’ (Indices) लॉन्च किए हैं. आसान भाषा में कहें तो, अब शेयर बाजार में गिरावट का फायदा उठाने और रिस्क कम करने के लिए रेडीमेड फॉर्मूले तैयार कर दिए गए हैं.
क्या लॉन्च हुआ है ?
BSE ने दो तरह के इंडेक्स पेश किए हैं.
- इन्वर्स इंडेक्स (Inverse Indices): ये वो इंडेक्स हैं जो मार्केट के उल्टा चलते हैं. अगर मार्केट नीचे गिरेगा, तो ये इंडेक्स ऊपर जाएंगे.
- लॉन्ग-शॉर्ट इंडेक्स (Long-Short Indices): ये एक तरह का ‘मिक्स वेज’ हैं. इसमें 80% पैसा बाजार में बढ़त के लिए लगाया जाता है और 20% पैसा बाजार गिरने पर फायदे के लिए (बचाव के तौर पर) रखा जाता है.
ये कैसे काम करते हैं ?
मान लीजिए आपने BSE 500 Long + 200 1X Inverse 80:20 में निवेश करने वाली किसी स्कीम में पैसा लगाया.
- आपका 80% पैसा BSE 500 की टॉप कंपनियों में लगेगा (मार्केट चढ़ने पर फायदा).
- बाकी 20% पैसा BSE 200 के गिरने पर दांव लगाएगा.
- फायदा: अगर मार्केट में अचानक गिरावट आती है, तो यह 20% वाला हिस्सा आपके नुकसान की भरपाई करने में मदद करेगा. इसे ‘हेजिंग’ (Hedging) कहते हैं.
नए इंडेक्स के नाम
- BSE 150 MidCap 1X Inverse: अगर मिडकैप शेयर गिरेंगे, तो यह इंडेक्स बढ़ेगा.
- BSE 200 1X Inverse: अगर BSE 200 की कंपनियां गिरेंगी, तो यह बढ़ेगा.
- BSE 500 Long + 150 MidCap 1X Inverse (80:20): 80% तेजी का और 20% मिडकैप की मंदी का फायदा लेने के लिए.
- BSE 500 Long + 200 1X Inverse (80:20): 80% तेजी का और 20% बड़ी कंपनियों की मंदी का फायदा लेने के लिए.
इससे आपको क्या फायदा ?
BSE इंडेक्स सर्विसेज के सीईओ आशुतोष सिंह के मुताबिक, ये इंडेक्स उन प्रोफेशनल फंड मैनेजर्स और निवेशकों के लिए हैं जो बाजार के उतार-चढ़ाव से बचना चाहते हैं. अभी तक आम निवेशक के लिए बाजार गिरने पर पैसा बनाना मुश्किल होता था, लेकिन इन इंडेक्स की मदद से अब म्यूचुअल फंड कंपनियां ऐसी स्कीम्स (जैसे Specialised Investment Funds) ला सकेंगी, जो गिरते बाजार में भी आपके पोर्टफोलियो को सहारा दे सकें.
Also Read: जॉइंट होम लोन से घर खरीदना हुआ आसान, जानें टैक्स बचाने का स्मार्ट तरीका
