Bank Strike: 26 से 30 सितंबर तक 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, 25 सितंबर तक निपटा काम; देखें पूरा शेड्यूल

बैंक हड़ताल 28-30 सितंबर तक है, जिससे 5 दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी. ग्राहकों को 25 सितंबर तक अपने जरूरी काम निपटाने की सलाह दी जाती है. जानें क्या खुला रहेगा.

Bank Strike: सितंबर के अंत में देशभर के बैंक ग्राहकों को परेशानी हो सकती है. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय बैंक हड़ताल का आह्वान किया है. बुधवार शाम सेंट्रल लेबर कमिश्नर, डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज (DFS) और UFBU के बीच हुई त्रिपक्षीय वार्ता विफल होने के बाद यूनियन ने हड़ताल पर जाने की घोषणा की है.

बैंक बंद और हड़ताल का पूरा शेड्यूल

तारीखदिनस्थितिबैंकिंग सेवाओं पर असर
26 सितंबरशनिवारचौथा शनिवारबैंक शाखाएं बंद
27 सितंबररविवारसाप्ताहिक अवकाशबैंक शाखाएं बंद
28 सितंबरसोमवारबैंक हड़तालशाखा आधारित सेवाएं प्रभावित
29 सितंबरमंगलवारबैंक हड़तालशाखा आधारित सेवाएं प्रभावित
30 सितंबरबुधवारबैंक हड़तालशाखा आधारित सेवाएं प्रभावित

26 सितंबर से लगातार पांच दिन प्रभावित रह सकता है बैंकिंग कामकाज

बैंक हड़ताल से पहले 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार है. ऐसे में 26 से 30 सितंबर के बीच लगातार पांच दिनों तक शाखा आधारित बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहने की आशंका है. हालांकि 26 और 27 सितंबर नियमित अवकाश हैं, जबकि 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल के कारण शाखाओं में कामकाज प्रभावित हो सकता है.

ग्राहकों को 25 सितंबर तक निपटा लेने चाहिए जरूरी काम

लगातार पांच दिनों तक शाखा आधारित सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना को देखते हुए ग्राहकों को अपने जरूरी बैंकिंग कार्य पहले ही निपटाने की सलाह दी जा रही है. खासतौर पर नकद जमा-निकासी, चेक, दस्तावेज जमा करने और अन्य शाखा से जुड़े काम 25 सितंबर तक पूरे कर लेना सुविधाजनक रहेगा.

डिजिटल बैंकिंग से चलता रहेगा लेन-देन

हड़ताल के दौरान शाखाएं बंद रहने की स्थिति में ग्राहक डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे. IMPS, NEFT, UPI और RTGS जैसी इलेक्ट्रॉनिक भुगतान सेवाओं के जरिये लेन-देन किया जा सकता है. ग्रामीण इलाकों में डिजिटल सेवा केंद्रों के माध्यम से भी जरूरी बैंकिंग कार्य करने का प्रयास किया जा सकता है.

इन बैंकिंग सेवाओं पर पड़ सकता है सबसे ज्यादा असर

हड़ताल के दौरान शाखा आधारित कई सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है. इनमें बैंक काउंटर पर नकद जमा और निकासी, चेक क्लीयरेंस, ऋण दस्तावेजों का सत्यापन और प्रक्रिया, लॉकर ऑपरेशन तथा दस्तावेज जमा करने जैसी आमने-सामने की सेवाएं शामिल हैं.

ATM और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं चालू रखने की कोशिश

बैंकों की ओर से एटीएम, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई और बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट सेवाओं को चालू रखने का प्रयास किया जाएगा. वित्त मंत्रालय ने भी बैंकों को एटीएम में पर्याप्त नकदी रखने और बैंकिंग सेवाओं में व्यवधान को कम करने के निर्देश दिए हैं. ऐसे में ग्राहकों को डिजिटल माध्यमों और एटीएम के जरिये जरूरी लेन-देन करने में मदद मिल सकती है.

ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह

अगर आपको बैंक शाखा से नकदी जमा या निकासी, चेक से जुड़ा काम, लॉकर ऑपरेशन, लोन दस्तावेज या कोई अन्य जरूरी काम है, तो इसे हड़ताल से पहले पूरा कर लेना बेहतर रहेगा. 25 सितंबर तक ऐसे काम निपटाने से पांच दिन की संभावित परेशानी से बचा जा सकता है.

ये भी पढ़ें: राजस्थान के बारां में भीषण सड़क हादसा, डॉक्टर दंपती और 2 बच्चों की मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >