18 मई से घरेलू उड़ाने शुरू होने वाली खबरों का एयर इंडिया ने किया खंडन, कहा- सरकार के आदेश के बाद ही शुरू होगी

कुछ समाचार वेबसाइटों ने ये खबर प्रकाशित की थी कि 18 मई से एयर इंडिया अपनी घरेलू उड़ाने शुरू करेंगी. अब इस संदर्भ में एयर इंडिया ने स्पष्टीकरण जारी किया है.

कोरोना संकट के बीच अभी फिलहाल सभी तरह की उड़ानें बंद है, कुछ दिनों पहले ये खबर आई थी कि घरेलू उड़ानें कुछ शर्तों के साथ शुरू की जा सकती है. गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले कुछ समाचार वेबसाइटों ने ये खबर प्रकाशित की थी कि 18 मई से एयर इंडिया अपनी घरेलू उड़ाने शुरू करेंगी. अब इस संदर्भ में एयर इंडिया ने ने स्पष्टीकरण जारी किया है.

कंपनी ने यात्रियों से अपील की है कि MoCA और एयर इंडिया के ट्विटर हैंडल और संबंधित वेबसाइट को देखते रहें. फ्लाइट ऑपरेशन को लेकर आधिकारिक रूप से घोषणा की जाएगी. उन्होंने कहा है कि एयर इंडिया की फ्लाइट बुकिंग फिलहाल बंद है और भारत सरकार से निर्देश मिलने के बाद फिर से शुरू होगी. इससे पहले एयर इंडिया ने अपने ट्विटर हैंडल से ये जानकारी दी थी कि यूएसए, यूके, ऑस्ट्रेलिया और फ्रैंकफर्ट, पेरिस सिंगापुर और कनाडा के चुनिंदा गंतव्यों के लिए भारत से यात्रा करने का आरक्षण 14 मई 2020 को 1700 बजे से शुरू होगा.

फिलहाल अभी तो वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों में फंसे लोगों की घर वापसी जारी है. इस मिशन के तहत आज ही एयर इंडिया के विमान से अमेरिका के शिकागो से 160 से अधिक भारतीय नागरिक पहुंचे. हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि एआई 126 विमान दिल्ली होता हुआ सुबह 4.45 बजे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा. यहां पहुंचने के बाद सभी यात्रियों को सेनेटाइज किए गए मार्ग से हवाई अड्डे तक लाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >