जेएलआर ने रतन टाटा की पंसद वाली रेंज रोवर वेलर” को किया लॉन्च

लंदन : टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) ने रेंज रोवर का एक नया मॉडल ‘वेलर’ पेश किया है. लैंड रोवर के मुख्य डिजाइन अधिकारी गैरी मैकगवर्न ने इस उत्पाद के तैयार होने का श्रेय समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा को दिया है. मैकगवर्न ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि […]

लंदन : टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) ने रेंज रोवर का एक नया मॉडल ‘वेलर’ पेश किया है. लैंड रोवर के मुख्य डिजाइन अधिकारी गैरी मैकगवर्न ने इस उत्पाद के तैयार होने का श्रेय समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा को दिया है.

मैकगवर्न ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि मैं रतन टाटा का धन्यवाद करना चाहूंगा. जब उन्होंने पहली बार वेलर का स्केच देखा था. वह इसे लेकर काफी उत्साहित हो गये और इसे पूरा करने की वकालत करते रहे. उन्होंने इसे ‘साल का सबसे ज्यादा उत्सुकता जगाने वाला’ उत्पाद करार दिया. कंपनी ने भारत समेत पूरी दुनिया में वेलर की बुकिंग भी शुरू कर दी है. इसके अलावा, ब्रिटेन में विनिर्माण को गति देने के लिए कंपनी ने वेलर का उत्पादन पूरी तरह से ब्रिटेन में ही करने की घोषणा की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >