आरबीआइ ने वैध नोट जमा करने पर आज से निकासी सीमा में दी छूट

मुंबई : बैंकों में वैध करेंसी नोटों को जमा करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने की दिशा में रिजर्व बैंक ने सोमवार को कहा कि वैध करेंसी नोट जमा करने वाले ग्राहक मौजूदा सीमा से अधिक राशि निकाल सकेंगे. आरबीआइ ने बैंकिंग तंत्र में नोटों का सर्कुलेशन बढाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया […]

मुंबई : बैंकों में वैध करेंसी नोटों को जमा करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने की दिशा में रिजर्व बैंक ने सोमवार को कहा कि वैध करेंसी नोट जमा करने वाले ग्राहक मौजूदा सीमा से अधिक राशि निकाल सकेंगे. आरबीआइ ने बैंकिंग तंत्र में नोटों का सर्कुलेशन बढाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है. यह फैसला मंगलवार यानी आज से प्रभावी है.

उदाहरण के तौर पर यदि कोई व्यक्ति 4,000 रुपये की रकम 2,000, 500, 100, 50, 20, 10 और 5 रुपये के वैध नोटों में जमा करता है तो उसके लिए निकासी सीमा 4,000 रुपये तक बढ जाएगी जो 24,000 रुपये की साप्ताहिक निकासी सीमा से ऊपर होगी.

चालू खातों के लिए छोटे व्यापारियों के वास्ते निकासी सीमा प्रति सप्ताह 50,000 रुपये है.

देर शाम जारी एक सर्कुलर में आरबीआइ ने कहा कि खातों से नकदी निकासी पर मौजूदा सीमा को देखते हुए ‘‘कुछ जमाकर्ता अपना पैसा बैंक खातों में जमा करने से हिचकिचा’ रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >