रायल एनफील्ड ने दिल्ली में पेश की ‘हिमालयन’ ,1.73 लाख रुपये

नयी दिल्ली: विशिष्ट किस्म की मोटरसाइकिलें बनाने वाली कंपनी रायल एन्फील्ड ने आज राजधानी में हर तरह की सडकों पर चलने वाली मोटरसायकिल ‘हिमालयन’ पेश की जिसकी कीमत दिल्ली में 1.73 लाख रुपये है. यह कंपनी आइशर मोटर्स की दोपहिया वाहन इकाई है. रायल एनफील्ड ने दिल्ली में राज्य परिवहन विभाग के एक अप्रैल से […]

नयी दिल्ली: विशिष्ट किस्म की मोटरसाइकिलें बनाने वाली कंपनी रायल एन्फील्ड ने आज राजधानी में हर तरह की सडकों पर चलने वाली मोटरसायकिल ‘हिमालयन’ पेश की जिसकी कीमत दिल्ली में 1.73 लाख रुपये है.

यह कंपनी आइशर मोटर्स की दोपहिया वाहन इकाई है. रायल एनफील्ड ने दिल्ली में राज्य परिवहन विभाग के एक अप्रैल से पहले बीएस-3 उत्सर्जन मानदंड के अनुकूल दोपहिया वाहनों के पहले पंजीकरण की मंजूरी देने के बाद दिल्ली में यह मोटरसायकिल पेश की.
कंपनी ने एक बयान में कहा कि हिमालय मोटरसायकिल दो रंगों – ग्रेनाइट और बर्फ – में उपलब्ध होगी और दिल्ली में इसकी बुकिंग सभी रायल एनफील्ड डीलरों के पास कराई जा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >