हाइकोर्ट से विजय माल्या को राहत नहीं, गिरफ्तारी का खतरा

नयी दिल्ली : उद्योगपति विजय माल्या पर जल्द ही शिकंजा कसा जा सकता है. हाईकोर्ट ने माल्या को तगड़ा झटका दिया. कोर्ट में डिफॉल्टर का टैग हटाने कि लिए माल्या ने याचिका दायर की थी लेकिन कोर्ट ने सुनवाई करने से इंकार कर दिया. कोर्ट ने कहा कि इस मामले की सुनवाई को लेकर माल्या […]

नयी दिल्ली : उद्योगपति विजय माल्या पर जल्द ही शिकंजा कसा जा सकता है. हाईकोर्ट ने माल्या को तगड़ा झटका दिया. कोर्ट में डिफॉल्टर का टैग हटाने कि लिए माल्या ने याचिका दायर की थी लेकिन कोर्ट ने सुनवाई करने से इंकार कर दिया. कोर्ट ने कहा कि इस मामले की सुनवाई को लेकर माल्या को उचित फोरम के पास जाना चाहिए.

7800 करोड़ हैकर्ज
उधर एसबीआई ने कोर्ट से विजय माल्या की गिरफ्तारी की मांग की है. विजय माल्या पर किंगफिशर का 78,00 करोड़ रुपये का कर्ज है. वहीं एसबीआई का विजय माल्या पर 1800 करोड़ रुपये का कर्ज है. प्राप्त जानकारी के अनुसार स्टेट बैंक ने पैसे वसूलने के लिए बेंगलुरू डेट रिकवरी ट्रिब्यूनल में चार अर्जियां दी है. एसबीआई के अधिकारियों ने आशंका जतायी है कि विजय माल्या लंदन फरार हो सकते हैं.
सीबीआई करेगा बैंको के लोन उगाही में मदद
मीडिया में चल रही खबर के मुताबिक एनपीए से जूझ रहे बैंकों का सीबीआई लोन उगाही में मदद करेगा. इसके लिए सीबीआई बैंको के साथ मिलकर एक ग्रुप का बनाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >