महिन्द्रा ने आटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ XUV 500 लांच किया, जानें कीमत

नयी दिल्ली : महिन्द्रा एंड महिन्द्रा ने अपना प्रीमियम स्पोर्ट्स युटिलिटी व्हीकल एक्सयूवी500 को आटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किया है जिसकी नवी मुंबई शोरुम में शुरआती कीमत 15.36 लाख रुपये है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि आटोमैटिक एक्सयूवी500 पांच दिसंबर से महिन्द्रा के सभी डीलरों के यहां उपलब्ध होगा. महिन्द्रा एंड महिन्द्रा […]

नयी दिल्ली : महिन्द्रा एंड महिन्द्रा ने अपना प्रीमियम स्पोर्ट्स युटिलिटी व्हीकल एक्सयूवी500 को आटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किया है जिसकी नवी मुंबई शोरुम में शुरआती कीमत 15.36 लाख रुपये है.

कंपनी ने एक बयान में कहा कि आटोमैटिक एक्सयूवी500 पांच दिसंबर से महिन्द्रा के सभी डीलरों के यहां उपलब्ध होगा. महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के अध्यक्ष व मुख्य कार्यकारी (वाहन) प्रवीण शाह ने कहा, ‘‘ एक्सयूवी500 ने पहले ही कई प्रौद्योगिकी सबसे पहले पेश कर अपनी एक अलग जगह बनाई है और एक्सयूवी500 आटोमैटिक के साथ यह सीमाओं से परे निकल गई है.” कंपनी ने एक्सयूवी500 को पहली बार 2011 में पेश किया था. कंपनी इस वाहन को पेश करने के बाद से अब तक इसकी डेढ लाख से अधिक गाडियां बेच चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >