इन्फोसिस ने सात करोड डालर में किया नोआ कंसल्टिंग का अधिग्रहण

नयी दिल्ली : सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इन्फोसिस ने आज अमेरिका की तेल एवं गैस परामर्श कंपनी नोआ कंसल्टिंग के सात करोड डालर (करीब 453.5 करोड़ रुपये) में अधिग्रहण की घोषणा की. इन्फोसिस ने बंबई शेयर बाजार को बताया कि उसने नोआ कंसल्टिंग एलएलसी के अधिग्रहण के अधिग्रहण के लिए समझौता किया है […]

नयी दिल्ली : सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इन्फोसिस ने आज अमेरिका की तेल एवं गैस परामर्श कंपनी नोआ कंसल्टिंग के सात करोड डालर (करीब 453.5 करोड़ रुपये) में अधिग्रहण की घोषणा की. इन्फोसिस ने बंबई शेयर बाजार को बताया कि उसने नोआ कंसल्टिंग एलएलसी के अधिग्रहण के अधिग्रहण के लिए समझौता किया है जो तेल एवं गैस उद्योग को प्रबंधकीय परामर्श सेवा प्रदान करने की प्रमुख कंपनी है.

यह सात करोड़ डालर का नकदी समझौता है. इन्फोसिस के कार्यकारी उपाध्यक्ष और ऊर्जा संचार एवं सेवा के वैश्विक प्रमुख राजेश मूर्ति ने कहा ‘इस अधिग्रहण के साथ हम वैश्विक स्तर पर तेल एवं गैस कंपनियों को प्रबंधकीय सेवा की पेशकश करने की उल्लेखनीय स्थिति में होंगे.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >