महिन्द्रा एंड महिन्द्रा का शुद्ध लाभ 3.35 प्रतिशत घटा

मुंबई : वाहन कंपनी महिन्द्रा एंड महिन्द्रा का एकल शुद्ध लाभ 30 जून, 2015 को समाप्त हुई तिमाही में 3.35 प्रतिशत घटकर 852.2 करोड रुपये रहा. वाहनों व कृषि उपकरण खंड में नरमी से कंपनी का लाभ प्रभावित हुआ. कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि पिछले वित्त वर्ष की इसी […]

मुंबई : वाहन कंपनी महिन्द्रा एंड महिन्द्रा का एकल शुद्ध लाभ 30 जून, 2015 को समाप्त हुई तिमाही में 3.35 प्रतिशत घटकर 852.2 करोड रुपये रहा. वाहनों व कृषि उपकरण खंड में नरमी से कंपनी का लाभ प्रभावित हुआ. कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में उसे 881.78 करोड रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था.

आलोच्य तिमाही में कंपनी की शुद्ध बिक्री भी 2.9 प्रतिशत घटकर 9,708.05 करोड रुपये रही जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 10,006.85 करोड रुपये थी. कंपनी ने कहा कि बीती तिमाही में महिन्द्रा एंड महिन्द्रा और उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी महिन्द्रा व्हीकल मैन्युफैक्चरर्स ने मिलकर घरेलू बाजार में 49,354 वाहनों की बिक्री की, जबकि इस दौरान ट्रैक्टरों की बिक्री 59,348 इकाइयों की रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >