रॉयल एनफील्ड के सीमित संस्करण बाइक की कीमत 2.17 लाख रुपये

नयी दिल्ली : कल्ट बाइक कंपनी रॉयल एनफील्ड अपने सीमित संस्करण की श्रृंखला की मोटरसाइकिलों का दाम 2.17 लाख रुपये रखेगी. यह दिल्ली में इसकी ‘ऑनरोड’ कीमत होगी. कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह मोटरसाइकिल भारत में दो रंगों – डेजर्ट स्टॉर्म डिस्पैच तथा स्कावड्रन ब्लू डिस्पैच में उपलब्ध होगी. घरेलू बाजार के […]

नयी दिल्ली : कल्ट बाइक कंपनी रॉयल एनफील्ड अपने सीमित संस्करण की श्रृंखला की मोटरसाइकिलों का दाम 2.17 लाख रुपये रखेगी. यह दिल्ली में इसकी ‘ऑनरोड’ कीमत होगी. कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह मोटरसाइकिल भारत में दो रंगों – डेजर्ट स्टॉर्म डिस्पैच तथा स्कावड्रन ब्लू डिस्पैच में उपलब्ध होगी.

घरेलू बाजार के लिए प्रत्येक रंग की 200 इकाइयों का विनिर्माण होगा. रॉयल एनफील्ड इस सीमित संस्करण की बाइक के लिए ऑनलाइन बुकिंग 15 जुलाई से शुरू करेगी. कंपनी ने इस साल मई में इस बाइक का अनावरण किया था. इसके साथ कंपनी ने घरेलू व अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए गीयर्स व एक्सेसरीज का नया संग्रह पेश किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >