रॉयल इनफील्ड ने फिर मारी छलांग, मई में 41.35 प्रतिशत बिक्री बढी

नयी दिल्ली : देश की सबसे पुरानी मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी रॉयल इनफील्ड ने मई माह में कुल 35,354 मोटरसाइकिलों की बिक्री की है, जो पिछले साल के इसी माह से 41.35 प्रतिशत अधिक है. पिछले साल के मई माह में कंपनी की कुल 25,010 मोटरसाइकिलें बिकी थीं. कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को बताया […]

नयी दिल्ली : देश की सबसे पुरानी मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी रॉयल इनफील्ड ने मई माह में कुल 35,354 मोटरसाइकिलों की बिक्री की है, जो पिछले साल के इसी माह से 41.35 प्रतिशत अधिक है. पिछले साल के मई माह में कंपनी की कुल 25,010 मोटरसाइकिलें बिकी थीं.
कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को बताया कि घरेलू बाजार में उसकी बिक्री 41.23 प्रतिशत बढकर 34,615 हो गई गयी, जो इससे पिछले साल के इसी माह में 24,509 मोटरसाइकिल थी. कंपनी देशभर में अपनी बुलेट मोटरसाइकिलों के निर्माण को लेकर जानी जाती है.
आलोच्य माह में कंपनी का निर्यात 47.5 प्रतिशत बढकर 739 मोटरसाइकिल पर पहुंच गया, जो इससे पिछले साल के इसी माह में 501 मोटरसाइकिल था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >