सरकार ट्रेड यूनियनों के साथ 10 सूत्री मांग पर कल करेगी चर्चा

नयी दिल्ली : सरकार ने श्रम कानूनों में कुछ संशोधनों से संबद्ध मुद्दों और एजेंडों पर चर्चा के लिये आज 11 ट्रेड यूनियनों को बातचीत बुलाया है. ट्रेड यूनियन के एक नेता ने कहा कि श्रम मंत्री बंडारु दत्तात्रेय, बिजली मंत्री पीयूष गोयल, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा बैठक में शामिल […]

नयी दिल्ली : सरकार ने श्रम कानूनों में कुछ संशोधनों से संबद्ध मुद्दों और एजेंडों पर चर्चा के लिये आज 11 ट्रेड यूनियनों को बातचीत बुलाया है. ट्रेड यूनियन के एक नेता ने कहा कि श्रम मंत्री बंडारु दत्तात्रेय, बिजली मंत्री पीयूष गोयल, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा बैठक में शामिल होंगे.

बैठक में ट्रेड यूनियनों द्वारा विशेष रूप से श्रम कानून में संशोधन से जुडे उठाये गये विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. उन्होंने कहा, ‘सीधी कार्रवाई को लेकर केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की 26 मई को बुलायी गयी राष्ट्रीय सम्मेलन को देखते हुए सरकार ने हमारे 10 सूत्री मांग पर चर्चा के लिये हमें शुक्रवार को आमंत्रित किया है.’

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की 10 सूत्री एजेंडे में महंगाई और बेरोजगारी जैसे मसलों से निपटने के लिये सरकारी पहल जैसी मांग शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >