मुंबई : निर्यातकों की ओर से डॉलर की बिकवाली बढाये जाने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में आज के शुरुआती कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे मजबूत होकर 64.08 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया.
फॉरेक्स बाजार के विश्लेषकों ने बताया कि कारोबारियों की ओर से यूरो की तुलना में डॉलर की बिकवाली बढाये जाने और घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुख से रुपये की विनिमय दर में मजबूती आई.
फॉरेक्स बाजार में कल के कारोबारी सत्र के दौरान डॉलर की तुलना में रुपया 32 पैसे कमजोर होकर 64.17 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था, जो आज के शुरुआती कारोबार में नौ पैसे मजबूत होकर 64.08 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया.
बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स भी आज के शुरुआती कारोबार में 340.45 अंक अथवा 1.27 फीसदी मजबूत होकर 27,217.93 अंक पर पहुंच गया.
