ओएनजीसी ने गैस कुएं में आग को नियंत्रित करने के लिए अमेरिकी कंपनी से की बात

नयी दिल्ली : सरकारी क्षेत्र की कंपनी ओएनजीसी ने आज कहा कि सूरत के निकट गैस कुएं में लगी आग पर काबू पाने के लिए उसने अमेरिका की जानीमानी कंपनी ‘बूट्सएंडकूट्स’ से बात की है. आग लगने की घटना में 12 लोग जख्मी हुए हैं. कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘गैस कुआं ओलपैड-31 में […]

नयी दिल्ली : सरकारी क्षेत्र की कंपनी ओएनजीसी ने आज कहा कि सूरत के निकट गैस कुएं में लगी आग पर काबू पाने के लिए उसने अमेरिका की जानीमानी कंपनी ‘बूट्सएंडकूट्स’ से बात की है. आग लगने की घटना में 12 लोग जख्मी हुए हैं.

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘गैस कुआं ओलपैड-31 में मरम्मत कार्य के दौरान कल आग लगी थी. विशेषज्ञों के जल्द मौके पर पहुंचने की उम्मीद है.’

ओएनजीसी के आपदा प्रबंधन दल ने निकट के स्थान पर एक दूसरा कुआं खोदने का काम आरंभ कर दिया है. इसकी मदद से प्रभावित स्थान तक पहुंचने में मदद मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >