शुरुआती कारोबार में रुपया 31 पैसे कमजोर

मुंबई : बैंकों एवं आयातकों की ओर से माह के अंत में डालर की मांग बढने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में आज के शुरुआती कारोबार के दौरान डालर के मुकाबले रुपया 31 पैसे कमजोर होकर 62.64 रुपये प्रति डालर पर आ गया. फारेक्स बाजार के विश्लेषकों ने बताया कि बैंकों एवं आयातकों […]

मुंबई : बैंकों एवं आयातकों की ओर से माह के अंत में डालर की मांग बढने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में आज के शुरुआती कारोबार के दौरान डालर के मुकाबले रुपया 31 पैसे कमजोर होकर 62.64 रुपये प्रति डालर पर आ गया. फारेक्स बाजार के विश्लेषकों ने बताया कि बैंकों एवं आयातकों की ओर से डालर की मांग बढने और घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के रुख से भी रुपये की विनिमय दर प्रभावित हुई.

फारेक्स बाजार में कल के कारोबारी सत्र के दौरान डालर के मुकाबले रुपया सात पैसे कमजोर होकर 62.33 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था, जो आज के शुरुआती कारोबार में 31 पैसे और कमजोर होकर 62.64 रुपये प्रति डालर पर आ गया. बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स भी आज के शुरुआती कारोबार में 215.03 अंक अथवा 0.76 फीसदी कमजोर होकर 27,896.80 अंक पर आ गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >