SBI ने आइआइएफएल को सिबिल की चार प्रतिशत हिस्सेदारी बेची

मुंबई: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) ने ऋण सूचना देने वाली सबसे बड़ी कंपनी क्रेडिट इन्‍फॉर्मेशन ब्यूरो इंडिया लि. (सिबिल) में अपनी चार प्रतिशत हिस्सेदारी आइआइएफएल को करीब 72 करोड रुपये में बेच दी है. एसबीआइ के उप प्रबंध निदेशक एवं मुख्य वित्त अधिकारी पी के गुप्ता ने कहा ‘हमारे पास सिबिल की 10 प्रतिशत हिस्सेदारी […]

मुंबई: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) ने ऋण सूचना देने वाली सबसे बड़ी कंपनी क्रेडिट इन्‍फॉर्मेशन ब्यूरो इंडिया लि. (सिबिल) में अपनी चार प्रतिशत हिस्सेदारी आइआइएफएल को करीब 72 करोड रुपये में बेच दी है.
एसबीआइ के उप प्रबंध निदेशक एवं मुख्य वित्त अधिकारी पी के गुप्ता ने कहा ‘हमारे पास सिबिल की 10 प्रतिशत हिस्सेदारी थी. इसमें से चार प्रतिशत हमने आइआइएफएल की दो अनुषंगियों को बेच दी है.’
सिबिल देश का सबसे बड़ा व सबसे पुराना क्रेडिट ब्यूरो है, जिसने वर्ष 2000 में बाजार में प्रवेश किया था. ऋण सूचना बाजार में उसका करीब 90 प्रतिशत तक कब्जा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >