डॉलर के मुकाबले रुपया 50 पैसे कमजोर

मुंबई : वैश्विक बाजार में अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में देखने को मिल रही है. आज के शुरुआती कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 50 पैसे कमजोर होकर 62.66 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया है. फारेक्स बाजार के विश्लेषकों के अनुसार अन्य वैश्विक मुद्राओं […]

मुंबई : वैश्विक बाजार में अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में देखने को मिल रही है. आज के शुरुआती कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 50 पैसे कमजोर होकर 62.66 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया है.
फारेक्स बाजार के विश्लेषकों के अनुसार अन्य वैश्विक मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती और आयातकों की ओर से डॉलर मांग बढ़ने के कारण रुपये की विनिमय दर प्रभावित हुई.
फारेक्स बाजार में इससे पिछले कारोबारी सत्र के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे सुधरकर 62.16 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था, जो आज के शुरुआती कारोबार में 50 पैसे कमजोर होकर 62.66 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >