अगले वित्त वर्ष में 8 से 8.5 फीसद रहेगी वृद्धि दर : वित्त मंत्री

नयी दिल्ली : वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि अगले वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर बढकर 8 से 8.5 प्रतिशत पर पहुंच जाएगी और आगे के वर्षों में यह दो अंक में होगी. लोकसभा में वित्त वर्ष 2015-16 का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा, ‘वृद्धि दर 2015-16 में 8 […]

नयी दिल्ली : वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि अगले वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर बढकर 8 से 8.5 प्रतिशत पर पहुंच जाएगी और आगे के वर्षों में यह दो अंक में होगी. लोकसभा में वित्त वर्ष 2015-16 का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा, ‘वृद्धि दर 2015-16 में 8 से 8.5 फीसदी के बीच रहने का अनुमान है.

दो अंक की वृद्धि दर हासिल करना जल्द व्यावहारिक होगा.’ केंद्रीय सांख्यिकी संगठन (सीएसओ) ने हाल में जीडीपी की वृद्धि दर के गणना के आधार वर्ष को 2011-12 कर दिया है. इसके अनुसार 2013-14 में वृद्धि दर 6.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जबकि 2014-15 में यह 7.4 प्रतिशत रहेगी.

संसद में कल पेश आर्थिक समीक्षा में कहा गया है कि वृद्धि दर को सुधार, कच्चे तेल के निचले दाम, मुद्रास्फीति में गिरावट की वजह मौद्रिक नीति में नरमी और 2015-16 में सामान मानसून के अनुमान से वृद्धि को प्रोत्साहन मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >