रुपये में लगातार तीसरे दिन गिरावट, एक माह के निचले स्तर पर

मुंबई : बैंकों और आयातकों की सतत डॉलर मांग से रुपये में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही. अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया छह पैसे की गिरावट के साथ एक माह के नये निम्न स्तर 62.25 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ. बाजार सूत्रों ने कहा कि निरंतर पूंजी निकासी से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई. […]

मुंबई : बैंकों और आयातकों की सतत डॉलर मांग से रुपये में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही. अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया छह पैसे की गिरावट के साथ एक माह के नये निम्न स्तर 62.25 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ. बाजार सूत्रों ने कहा कि निरंतर पूंजी निकासी से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई.

वैश्विक बाजार में डॉलर में मजबूती के बीच रुपये में कमजोरी आई. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में भारतीय मुद्रा 62.26 रुपये प्रति डॉलर पर काफी कमजोर खुली. कारोबार के दौरान आयातकों की सतत डॉलर मांग से यह 62.30 रुपये प्रति डॉलर तक नीचे चला गया और अंत में छह पैसे अथवा 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62.25 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

यह नौ जनवरी 2015 के 62.32 रुपये प्रति डॉलर के बंद स्तर के बाद का निम्नतम स्तर है. लगातार तीन कारोबारी सत्रों में रुपये में 56 पैसे अथवा 0.91 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है. भारतीय रिजर्व बैंक ने आज कारोबार के लिये डालर-रुपया संदर्भ दर 62.1536 रुपये प्रति डॉलर और यूरो-रुपया 70.3330 रुपये प्रति यूरो निर्धारित की थी. पौंड और यूरो के मुकाबले रुपये में गिरावट आई जबकि जापानी येन के मुकाबले इसमें मजबूती रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >