तरनजीत सिंह बने ट्विटर इंडिया के नये कारोबार प्रमुख

नयी दिल्ली: माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर ने तरनजीत सिंह को भारत में कारोबार संभालने की जिम्‍मेदारी देते हुए उन्‍हें कंपनी का नया कारोबार प्रमुख नियुक्त किया है. ट्विटर का लक्ष्य देश के सबसे बडे इंटरनेट बाजारों में से एक में अपने राजस्व को बढ़ाना है. कंपनी ने बयान में कहा कि तरनजीत के दायित्‍वों में […]

नयी दिल्ली: माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर ने तरनजीत सिंह को भारत में कारोबार संभालने की जिम्‍मेदारी देते हुए उन्‍हें कंपनी का नया कारोबार प्रमुख नियुक्त किया है. ट्विटर का लक्ष्य देश के सबसे बडे इंटरनेट बाजारों में से एक में अपने राजस्व को बढ़ाना है.
कंपनी ने बयान में कहा कि तरनजीत के दायित्‍वों में भारत में ट्विटर के लिए व्यावसायिक अवसर बढ़ाना तथा ब्रांडों व एजेंसियों के साथ मिलकर काम करना है, जिससे मूल्यांकन बढ़ाया जा सके.
ट्विटर के प्रबंध निदेशक (दक्षिण पूर्व एशिया, भारत, पश्चिम एशिया व उत्तरी अमेरिका) परमिंदर सिंह ने कहा ‘भारत हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण बाजार है. तरनजीत को लाकर हम देश में स्थानीय बिक्री में अपनी उपस्थिति बढाना चाहते हैं.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >