दिल्‍ली के सत्‍यनिकेतन में गेल की गैस पाइपलाईन में विस्फोट

नयी दिल्ली : सामान्य निर्माण कार्य के दौरान गेल की प्राकृतिक गैस पाइपलाईन के क्षतिग्रस्त होने से इसमें आग लग गई, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. यह घटना दक्षिण दिल्ली के सत्यनिकेतन इलाके की है. गेल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक बी सी त्रिपाठी ने बताया कि दक्षिण दिल्ली […]

नयी दिल्ली : सामान्य निर्माण कार्य के दौरान गेल की प्राकृतिक गैस पाइपलाईन के क्षतिग्रस्त होने से इसमें आग लग गई, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. यह घटना दक्षिण दिल्ली के सत्यनिकेतन इलाके की है. गेल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक बी सी त्रिपाठी ने बताया कि दक्षिण दिल्ली में वेंकटेश्वर कालेज के पास लगी आग पर काबू पा लिया गया. यह पाइपलाईन गेल की है जो मारुति उद्योग जैसे उपभोक्ताओं को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति करती है.

त्रिपाठी ने कहा ‘भूमिगत पाइपलाईन के पास कुछ सामान्य निर्माण कार्य चल रहा था. इस क्षेत्र में मेट्रोनिर्माण कार्य और फ्लाइओवर निर्माण का भी कम चल रहा है.’ एक ड्रिल इकाई ने पाइपाईन में सुराख कर दिया जिसके कारण छोटा सा विस्फोट हुआ और आग लग गई. त्रिपाठी घटनास्थल पर पहुंचने वाले सबसे पहले लोगों में शामिल थे.

उन्होंने कहा ‘अग्निशमन दस्ता फौरन भेजा गया और गैस आपूर्ति बंद कर दी गई.’ उन्होंने कहा कि आग पर नियंत्रण पा लिया गया. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. एक अग्निशमन अधिकारी ने कहा ‘वेंकटेश्वर कालेज के पास गेल की एक गैस पाइपलाईन के पास सुबह नौ बजकर 30 मिनट पर रिसाव के कारण आग लग गई. 10 अग्निशमन दस्ते को लगाया गया और आग पर काबू पा लिया गया.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >