एसबीआइ को दर में मामूली कटौती की उम्मीद

मुंबई : भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) को उम्मीद है कि रिजर्व बैंक 3 फरवरी को अपनी मौद्रिक नीति समीक्षा में ब्याज दरों में ‘सांकेतिक कटौती’ के तौर पर मामूली कटौती कर सकता है. भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य अर्थशास्त्री सौम्य कांती घोष ने एक रिपोर्ट में कहा है, ‘‘हमारा मानना है कि दर में पहली […]

मुंबई : भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) को उम्मीद है कि रिजर्व बैंक 3 फरवरी को अपनी मौद्रिक नीति समीक्षा में ब्याज दरों में ‘सांकेतिक कटौती’ के तौर पर मामूली कटौती कर सकता है.

भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य अर्थशास्त्री सौम्य कांती घोष ने एक रिपोर्ट में कहा है, ‘‘हमारा मानना है कि दर में पहली कटौती बजट के बाद हो सकती है. हालांकि, आरबीआइ 3 फरवरी को सांकेतिक कटौती के तौर पर दर में मामूली कटौती कर सकता है.’’
उन्होंने आगे बताया कि हमें 2015 में दर में 75 आधार अंक की कटौती किए जाने की संभावना दिखती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >