डॉलर के मुकबले रुपया चार पैसे मजबूत

मुंबई: फॉरेक्‍स बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान आज डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे मजबूत होकर 62.10 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया.घरेलू शेयर बाजार में पूंजी प्रवाह जारी रहने के बीच निर्यातकों की ओर से डॉलर बिकवाली बढ़ाये जाने से रुपये में मजबूती देखने को मिल रही है. फारेक्स बाजार के विश्लेषकों के […]

मुंबई: फॉरेक्‍स बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान आज डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे मजबूत होकर 62.10 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया.घरेलू शेयर बाजार में पूंजी प्रवाह जारी रहने के बीच निर्यातकों की ओर से डॉलर बिकवाली बढ़ाये जाने से रुपये में मजबूती देखने को मिल रही है.
फारेक्स बाजार के विश्लेषकों के अनुसार अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर की कमजोरी और घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुख से भी रुपये की विनिमय दर मजबूत हुई है.
फारेक्स बाजार में कल के कारोबारी सत्र के दौरानडॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे सुधरकर एक माह के उच्चतम स्‍तर 62.14 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था, जो आज के शुरुआती कारोबार में चार पैसे और मजबूत होकर 62.10 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया.
बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स भी आज के शुरुआती कारोबार में 35.03 अंक अथवा 0.12 फीसदी की मजबूती के साथ 27,460.76 अंक पर पहुंच गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >