डॉलर के मुकाबले रुपये में नौ पैसे की मजबूती

मुंबई : बाजार में तेजी के रुख के बीच कारोबारियों द्वारा डॉलर बिकवाली बढ़ाये जाने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया में नौ पैसे की मजबूती देखने को मिली है. फिलहाल यह 63.08 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया है. फारेक्स बाजार के विश्लेषकों के अनुसार […]

मुंबई : बाजार में तेजी के रुख के बीच कारोबारियों द्वारा डॉलर बिकवाली बढ़ाये जाने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया में नौ पैसे की मजबूती देखने को मिली है. फिलहाल यह 63.08 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया है.
फारेक्स बाजार के विश्लेषकों के अनुसार निर्यातकों एवं बैंकों की ओर से डॉलर बिकवाली बढ़ाये जाने से रुपये की विनिमय दर में तेजी अयी है. हालांकि घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुख से भी रुपये को समर्थन मिला है. लेकिन अन्य वैश्विक मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती से रपये में ज्यादा तेजी नहीं आ सकी.
फारेक्स बाजार में कल के कारोबारी सत्र के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे बढ़कर 63.17 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था, जो आज के शुरुआती कारोबार में नौ पैसे और मजबूत होकर 63.08 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >