बस से टकराने के बाद कार से गिरी नोटों की गड्डियां

कोयंबटूर : एक कार में पांच सौ रुपए और एक हजार रुपए मूल्य के दो से तीन करोड रुपए के नोट आज उस समय सडक पर गिर गए जब उसकी शहर के बाहरी इलाके में एक बस से टक्कर हो गयी. पुलिस ने बताया कि कार सलेम से केरल में मलापुरम्म की ओर जा रही […]

कोयंबटूर : एक कार में पांच सौ रुपए और एक हजार रुपए मूल्य के दो से तीन करोड रुपए के नोट आज उस समय सडक पर गिर गए जब उसकी शहर के बाहरी इलाके में एक बस से टक्कर हो गयी.

पुलिस ने बताया कि कार सलेम से केरल में मलापुरम्म की ओर जा रही थी. कार की एक सरकारी बस से टक्कर हो गयी जिससे वह पलट गयी. टक्कर की वजह से कार का दरवाजा खुल गया और रुपये सडक पर गिर गए.

बडी मात्रा में नोटों को देखकर बस यात्री और राहगीर चकित रह गए. सूचना मिलने पर पुलिस तथा आयकर विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए.

पुलिस ने कहा कि नोटों की गड्डियां देखकर अनुमान है कि यह राशि दो से तीन करोड रुपए के बीच होगी. कार के चालक से पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >