कुछ देर के लिए बाधित हुई एसबीआइ की ऑनलाइन सेवा

मुंबई : देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की इंटरनेट सेवा आज दोपहर में तकनीकी गड़बड़ियों के कारण बाधित हो गयी. वेबसाइट के दिन के एक बजे तक ठीक होने की संभावना जतायी गयी. एसबीआइ ऑनलाइन को खोलने पर वह खुल नहीं रहा है और उसमें यह सूचना पढ़ी जा सकती है […]

मुंबई : देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की इंटरनेट सेवा आज दोपहर में तकनीकी गड़बड़ियों के कारण बाधित हो गयी. वेबसाइट के दिन के एक बजे तक ठीक होने की संभावना जतायी गयी. एसबीआइ ऑनलाइन को खोलने पर वह खुल नहीं रहा है और उसमें यह सूचना पढ़ी जा सकती है कि बैंक की ऑनलाइन सेवा एक बजे तक शुरू होगी. इसका कारण वेबसाइट का मेंटेनेंस बताया गया है. तबतक के लिए साइट को सट डाउन बताया गया है. हालांकि कुछ देर में यह सेवा काम करने लगी.
हालांकि बैंक की कॉरपोरेट ऑन लाइन सेवा काम कर रही है. इस व्यवधान के कारण ऑनलाइन लेन-देन करने वालों को परेशानियां का सामना करना पड़ा रहा है. उल्लेखनीय है कि आम तौर पर बैंकों की ऑनलाइन साइटों की मरम्मत छुट्टी के दिन में या रात में की जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >